फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Crackers damage the lungs, avoid

फेफड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं पटाखे, जलाने से बचें

Tue, 03 Nov 2020 02:29 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
Crackers damage the lungs, avoid
चंडीगढ़। अमर उजाला के अभियान ‘एक युद्ध पटाखों के विरुद्ध’ को मजबूती देते हुए पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने पटाखे न जलाने की अपील की है। सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि पटाखों से उत्पन्न होने वाली जहरीली हवा फेफड़ों को प्रभावित करती है, इसलिए शहरवासियों को दिवाली के मौके पर पटाखे जलाने से बचना चाहिए। बदनौर ने कहा कि शहर को प्रदूषण मुक्त रखने की आवश्यकता है, ताकि कोरोना वायरस और फेफड़े संबंधी बीमारियां उत्पन्न न हो सकें।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर से बचने को नियमों का करें पालन
प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने आग्रह किया लोग कोरोना वायरस संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें ताकि इसकी दूसरी लहर से बचा जा सके। प्रशासक ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को आदेश दिए कि वह शहर के विभिन्न बाजारों में जुटने वाली भीड़ पर नजर रखें। कहा कि अगर बाजार में कोई दिशा-निर्देशों का पालन नहीं कर रहा है, तो उसका चालान किया जाए। उन्होंने खाद्य व आपूर्ति विभाग के सचिव को आदेश दिए कि वह शहर में प्याज के बढ़ते दामों पर नजर रखें। बदनौर ने कहा कि अगर जरूरत पड़ती है तो वह इस मामले में दखल भी दें।
विज्ञापन

नेहरू एक्सटेंशन ब्लॉक में कोरोना के 95 मरीज भर्ती
समीक्षा बैठक में मौजूद पीजीआई के डायरेक्टर प्रोफेसर जगतराम ने बताया कि नेहरू एक्सटेंशन ब्लॉक में कोरोना के 95 गंभीर मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 18 चंडीगढ़, 40 पंजाब, 11 हरियाणा, 17 हिमाचल प्रदेश व बाकी अन्य राज्यों से संबंध रखते हैं। 363 सैंपल में से 38 पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें से 21 चंडीगढ़ के हैं। प्रोफेसर जगतराम ने बताया कि कार्डियोलॉजी, नेत्र रोग और बाल रोग विभागों में ओपीडी खोली गई है। गए हैं। केंद्र सरकार से उन्हें अतिरिक्त वेंटिलेटर भी प्राप्त हुए हैं। अब पीजीआई में कोरोना के मरीजों के लिए अलग से 40 वेंटिलेटर हो गए हैं। जीएमसीएच-32 की कार्यकारी निदेशक डॉक्टर जसबिंदर कौर ने बताया कि उनके द्वारा लिए गए 1214 कोरोना वायरस के सैंपल में से सिर्फ 64 ही पॉजिटिव पाए गए हैं। केसों की कम संख्या को देखते हुए सूद धर्मशाला को बंद कर दिया गया है, सिर्फ धन्वंतरि कॉलेज में ही कुछ मरीजों को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed