फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cow shelters and water user associations will also get solar pumps on subsidy.

Chandigarh News: गोशालाओं और वाॅटर यूजर एसोसिएशन को भी अनुदान पर मिलेंगे सोलर पंप

Tue, 07 Nov 2023 07:50 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 07:50 PM IST
विज्ञापन
Cow shelters and water user associations will also get solar pumps on subsidy.
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार की ओर से प्रदेश की गोशालाओं और वाॅटर यूजर एसोसिएशन को भी सोलर पंप अनुदान पर मिलेंगे। इसके लिए 14 नवंबर तक आवेदन किया जा सकेगा। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को सिंचाई के लिए तीन एचपी से 10 एचपी तक के सौर ऊर्जा पंप पर 75 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जा रही है। अब तक प्रदेश में 64,902 सौर ऊर्जा पंप लगाए जा चुके हैं और 26,798 पंपों की स्थापना का कार्य चल रहा है। विभाग की ओर से वित्त वर्ष 2023-24 में 70,000 पम्प लगाने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि एक एचपी से 10 एचपी तक के 2019-2021 के लंबित इलेक्ट्रिक ट्यूबवेल कनेक्शन भी सोलर पर दिए जाएंगे। इसके लिए पहले सात नवंबर तक तक saralharyana.gov.in पोर्टल पर आवेदन मांगे गए थे, अब इसकी अंतिम अंतिम तिथि बढ़ाकर 14 नवंबर कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed