{"_id":"6079b0998ebc3ed8312d470c","slug":"covid-death-report-prepare-and-send-it-for-investigation-chandigarh-governor-administration-vp-singh-badnaur-chandigarh-news-pkl41056259","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर नकेल : चंडीगढ़ में बिना मास्क लगाए ग्राहकों के दुकान में घुसने पर पाबंदी, उल्लंघन पर दुकानदार पर होगी कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर नकेल : चंडीगढ़ में बिना मास्क लगाए ग्राहकों के दुकान में घुसने पर पाबंदी, उल्लंघन पर दुकानदार पर होगी कार्रवाई
Fri, 16 Apr 2021 09:13 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 09:13 PM IST
सार
सभी दुकानदारों को अपने स्टाफ की जांच करानी होगी। दुकानदारों को साइनबोर्ड लगाना होगा कि उनका क्षेत्र कोरोना फ्री है।
विज्ञापन
समीक्षा बैठक के दौरान प्रशासन वीपी सिंह बदनौर, उनके सलाहकार मनोज परिदा और गृह सचिव अरुण कुमार गुप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने शुक्रवार को चंडीगढ़ के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बदनौर ने सभी अस्पताल प्रमुखों को आदेश दिए कि उनके पास ऑक्सीजन, वैक्सीन व अन्य जरूरी दवाओं का पूरा स्टॉक मौजूद हो। इसके साथ ही शहर में कोरोना से होने वाली मौतों की पूरी रिपोर्ट तैयार कर जांच के लिए भेजी जाए।
विज्ञापन
प्रशासक ने कहा कि होम क्वारंटीन मरीजों से रोज संपर्क किया जाए और उन्हें हरसंभव मदद पहुंचाई जाए। मंदिरों, गुरुद्वारों, मस्जिदों व अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मोबाइल टीमें भेजी जाएं, ताकि यहां पहुंचने वालों की स्क्रीनिंग की जा सके। जिनमें लक्षण हों, उनके टेस्ट किए जा सकें। सभी दुकानदारों को अपने स्टाफ की जांच करानी होगी। दुकानदारों को साइनबोर्ड लगाना होगा कि उनका क्षेत्र कोरोना फ्री है। उन दुकानदारों पर भी कार्रवाई की जाएगी, जो बिना मास्क ग्राहकों को दुकान में प्रवेश देंगे।
विज्ञापन
नए स्ट्रेन से युवा ज्यादा प्रभावित
पीजीआई के निदेशक प्रोफेसर डॉ. जगतराम ने बताया कि नेहरू एक्सटेंशन ब्लॉक में कोरोना वायरस के 222 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 67 चंडीगढ़, 82 पंजाब, 41 हरियाणा, 22 हिमाचल प्रदेश और 10 अन्य राज्यों से हैं। उन्होंने बताया कि बीते कुछ दिनों में 3,492 लोगों का कोरोना सैंपल लेकर टेस्ट किया गया, जिसमें से 552 संक्रमित मिले। इसकी पॉजीटिविटी दर 15.8 प्रतिशत रही। उन्होंने बताया कि जिनोम टेस्टिंग के लिए जो नमूने भेजे गए थे, उसमें 70 प्रतिशत में कोरोना का यूके स्ट्रेन पाया गया है। इससे युवा ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं और यह तेजी से फैल रहा है।
जीएमसीएच-32 की निदेशक डॉ. जसबिंदर कौर ने बताया कि उनके यहां 1,972 कोरोना जांच की गई, जिसमें से 209 संक्रमित मिले। पॉजिटिविटी दर 10.01 प्रतिशत रही। उन्होंने बताया कि 38 मरीज धनवंतरि कालेज, 37 मरीज सूद धर्मशाला, 36 सेक्टर-48 के अस्पताल और 38 जीएमसीएच-32 में रखे गए हैं। मोबाइल टीमों को दो से 10 कर दिया गया है, ताकि वह बाहर जाकर ज्यादा नमूने एकत्रित कर सकें।
स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि उनके यहां 8,834 कोरोना जांच की गई, जिसमें से 1230 संक्रमित मिले। पॉजिटिविटी दर 13.9 प्रतिशत रही। उन्होंने जानकारी दी है कि 6 वैक्सीनेशन टीमें शहर के विभिन्न इलाकों में टीकाकरण कर रही हैं और अब तक 133132 वैक्सीन खुराक चंडीगढ़ में दी जा चुकी हैं।

सेक्टर 48 अस्पताल में हो केवल कोरोना मरीजों का इलाज
प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने कोविड-19 के लगातार बढ़ रहे केसों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह पहले से घातक स्वरूप है। उन्होंने निर्देश दिए कि कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सभी अस्पताल अपनी सुविधाओं व क्षमताओं में इजाफा करें। कोरोना से हुई मौतों का पूरा आंकड़ा व रिपोर्ट को तत्काल जांच के लिए भेजा जाए। सेक्टर-48 के अस्पताल को पूरी तरह से शुरू किया जाए और यहां सिर्फ कोरोना के मरीजों का ही इलाज हो।