{"_id":"62e6ad0ea8e4216e455fda32","slug":"covid-19-update-latest-news-of-punjab-and-haryana-corona-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Virus: पंजाब में दो की मौत और 467 नए पॉजिटिव, हरियाणा में 625 संक्रमित मिले, एक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Virus: पंजाब में दो की मौत और 467 नए पॉजिटिव, हरियाणा में 625 संक्रमित मिले, एक की गई जान
Mon, 01 Aug 2022 01:29 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 01 Aug 2022 01:29 AM IST
सार
हरियाणा में कोरोना के 625 नए मामले सामने आए हैं, जबकि यमुनानगर में एक मरीज की मौत हो गई। प्रदेश में कुल एक्टिव केसों की संख्या 3281 हो गई है। संक्रमण दर 4.47 फीसदी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में रविवार को 24 घंटे के दौरान दो संक्रमितों की मौत हो गई जबकि 467 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। राज्य की संक्रमण दर बढ़कर 4.68 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई है। पंजाब के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार लुधियाना और जालंधर जिले में 1-1 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है।
विज्ञापन
जालंधर में 75, मोहाली में 63, लुधियाना में 46, पटियाला में 37, कपूरथला में 34, अमृतसर, होशियारपुर में 33-33, रोपड़ में 26, फाजिल्का में 25, बठिंडा में 21, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर में 16-16, एसबीएस नगर में 13, फरीदकोट में 7, मोगा में 6, फिरोजपुर, पठानकोट में 4-4, मानसा, तरनतारन में 3-3 और बरनाला में 2 नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
हरियाणा: 625 नए केस, एक की मौत
हरियाणा में कोरोना के 625 नए मामले सामने आए हैं, जबकि यमुनानगर में एक मरीज की मौत हो गई। प्रदेश में कुल एक्टिव केसों की संख्या 3281 हो गई है। संक्रमण दर 4.47 फीसदी है। गुरुग्राम के बाद सबसे अधिक केस पंचूकला में मिले हैं। साथ ही उत्तरी हरियाणा के जिलों में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
रविवार को गुरुग्राम में 201, पंचकूला में 126, अंबाला में 56, फरीदाबाद में 46, यमुननागर-करनाल में 35-35, कुरुक्षेत्र में 25, सिरसा में 22, रोहतक में 20, जींद में 16, सोनीपत में 12, भिवानी में 3, महेंद्रगढ़ में 4, झज्जर में 8, कैथल में 3 मामले मिले हैं। पलवल, फतेहाबाद, रेवाड़ी, पानीपत, चरखी दादरी और नूंह में एक भी नया मामला नहीं मिला है।