फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab News: Coronavirus Cases in Punjab, Covid-19 outbreak in Punjab, Coronavirus new cases in Punjab, deaths in Punjab due to corona

Coronavirus in Punjab: पंजाब में 188 नए पॉजिटिव मिले, अब तक 122 की मौत, लुधियाना में सर्वाधिक 66 मामले

Sat, 27 Jun 2020 01:45 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 27 Jun 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Punjab News: Coronavirus Cases in Punjab, Covid-19 outbreak in Punjab, Coronavirus new cases in Punjab, deaths in Punjab due to corona
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में शुक्रवार को बठिंडा और फतेहगढ़ साहिब में कोरोना से एक-एक मरीज की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या 122 हो गई है। बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में कोरोना के 188 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इससे राज्य में कोरोना पीड़ितों की कुल संख्या बढ़कर 4957 हो गई है।  

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब तक 276919 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। इस समय विभिन्न अस्पतालों के आइसोलेशन वार्डों में 1634 मरीजों की गहन निगरानी की जा रही है, जिनमें से 24 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 6 वेंटिलेटर पर हैं। बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में 9 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी भी दे दी गई, जिसके साथ ही कोरोना से ठीक हुए मरीजों की संख्या 3201 हो गई है। 
विज्ञापन


पटियाला में एक साथ 28 केस 
पटियाला में शुक्रवार को एक साथ 28 नए केस सामने आए। इनमें 18 केस तहसील समाना, 9 पटियाला शहर और एक नाभा से संबंधित है। खास बात यह है कि शुक्रवार को पॉजिटिव पाए मरीजों में तीन गर्भवती महिलाएं, एक हेल्थकेयर वर्कर, एक पुलिस मुलाजिम शामिल हैं। अब जिले में संक्रमितों केसों की गिनती 274 हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा ने बताया कि गांव सिऊना से एक ही परिवार के चार सदस्य पॉजिटिव मिले हैं। समाना की कृष्णा बस्ती से एक ही परिवार के छह सदस्य और समाना की ही वडैच कालोनी से एक ही परिवार के चार सदस्यों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव रही है। वहीं समाना की ही जट्टां पती, गांव देधना और गांव रेतगढ़ में रहने वाली गर्भवती महिलाएं भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। पटियाला की गुरबख्श कालोनी में 50 साल की महिला भी पॉजिटिव पाई गई है। 

पटियाला के आदर्श कालोनी का रहने वाला पुलिस मुलाजिम और धीरू की माजरी की रहने वाली हेल्थ केयर वर्कर भी पॉजिटिव हैं। रणबीर मार्ग पटियाला के बुजुर्ग, त्रिपड़ी के रतन नगर की 50 साल की महिला, गोबिंद नगर समाना का बुजुर्ग, समाना गुरुद्वारा साहिब का 21 साल का युवक और गांव कुलारां की बुजुर्ग महिला भी संक्रमित हैं। 

 अमृतसर निवासी की गुरुग्राम में मौत

अमृतसर के एक कोरोना संक्रमित की गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में मौत हो गई। मृतक (73) निवासी मकबूलपुरा कुछ दिन पहले तबीयत ठीक न होने के कारण इस अस्पताल में दाखिल हुआ था। शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। कोरोना से मरने वालों की संख्या 37 हो गई है। शुक्रवार को अमृतसर में 25 नए केस रिपोर्ट हुए। जिसमें से 13 संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए थे। 

गुरदासपुर में दो हेल्थ वर्कर, एक पुलिसकर्मी समेत चार कोरोना पॉजिटिव
गुरदासपुर जिले में शुक्रवार को चार मरीज कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें दो हेल्थ वर्कर, एक पुलिस कर्मचारी और एक किसान है। चारों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 35 हो गई है। कुल मरीजों की संख्या 212 हो गई है। पॉजिटिव पाए गए दो हेल्थ वर्करों में एक मरीज की उम्र 58 साल, गांव कमलवाल नजदीक नड़ावाली कलानौर रोड है। 

दूसरे की उम्र 52 साल निवासी तेहलीवाल (बटाला) के रूप में हुई है। दोनों एकसाथ काम पर जाते थे। दोनों के टेस्ट पठानकोट में पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं जांलधर में एक पुलिस कर्मचारी उम्र 52 साल, भी पॉजिटिव पाया गया है जो बटाला के गांव भोमा का निवासी है। इसके साथ फतेहगढ़ चूड़िया के गांव जोडियां कलां का एक 42 वर्षीय किसान भी संक्रमित मिला है।

फिरोजपुर में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज
फिरोजपुर में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव के दो नये मरीज आए हैं। जिन्हें सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करवाया है। अब जिले में कोरोना पीड़ितों की संख्या 35 हो चुकी है। अभी 654 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।

पठानकोट: सिविल सर्जन दफ्तर की सुपरिंटेंडेंट, हेल्थ इंस्पेक्टर समेत 11 संक्रमित

गुरुवार देर रात और शुक्रवार सुबह पठानकोट पहुंची 425 सैंपलों की रिपोर्ट में 11 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें स्वास्थ्य विभाग का एक हेल्थ इंस्पेक्टर, सिविल सर्जन दफ्तर की 57 वर्षीय महिला सुपरिंटेंडेंट और एक गर्भवती भी शामिल है। अब पठानकोट में कुल संक्रमितों की संख्या 205 हो गई। जिनमें से 149 लोगों को सरकार की डिस्चार्ज पॉलिसी के तहत घर भेज दिया गया है, जबकि 51 मरीज एक्टिव हैं। 

शुक्रवार सुबह आई रिपोर्ट में 3 लोग पहले से संक्रमित लोगों के संपर्क में थे। इसके अलावा 1 गर्भवती महिला, 1 प्रवासी और एक व्यक्ति ने खुद सिविल अस्पताल से टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

मंडी गोबिंदगढ़ में एक केस पॉजिटिव
बार एसोसिएशन अमलोह के अध्यक्ष के संपर्क में आए उनके एक रिश्तेदार की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

लुधियाना सिविल अस्पताल में दो महीने बाद डोप टेस्ट शुरू 
लुधियाना सिविल अस्पताल में एक बार फिर आर्म्स लाइसेंस के लिए होने वाले डोप टेस्ट की शुरुआत कर दी गई है। हालांकि, अभी रोजाना सिर्फ 15-20 लोगों के ही टेस्ट किए जाएंगे ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जा सके। कर्फ्यू में सिविल अस्पताल की ओपीडी को ईएसआई अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था। वहीं, आर्म्स लाइसेंस के लिए होने वाला डोप टेस्ट को भी बंद कर दिया गया था। एसएमओ डॉ. अमरजीत कौर ने यह जानकारी दी। 

रोपड़ में कोरोना के पांच पॉजिटिव केस 

रोपड़ में शुक्रवार को कोरोना के पांच नए मामले सामने आए। श्री आनंदपुर साहिब के गांव लंगमाजरी में एक महिला तथा एक 12 साल की लड़की की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह दोनों दिल्ली से लौटे हैं। सिविल अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश कुमार ने यह जानकारी दी। 

लुधियाना में 66 नए केस मिले 
लुधियाना में कोरोना के मरीजों का आना लगातार जारी है। शुक्रवार को महानगर में कोरोना के 66 नए केस सामने आए है। ग्यासपुरा इलाके में 16 केस एक साथ मिले हैं। अब शहर में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 728 हो गई है। साथ ही एक मौत के बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 19 पहुंच गई है।

सिविल सर्जन लुधियाना डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि लुधियाना में आज 66 रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इनमें से कंटेनमेंट जोन इस्लामगंज से भी एक केस आया है। इसके साथ ही ग्यासपुरा इलाके में से 16 मरीज आए हैं। जालंधर बाइपास के नजदीक पांच केस, साहनेवाल से पांच मरीज, डेहलों से एक केस, पुलिस लाइन से दो, चंडीगढ़ रोड से एक, बीआरएस नगर से एक, दुगरी से दो, इस्लामगंज से एक, जमालपुर इलाके से दो, गुरु नानक पुरा से एक शिमलापुरी से एक, बहादुर के रोड से दो, विश्वकर्मा कालोनी से तीन, हंबड़ा रोड से एक, जगरांव से एक, बस्ती जोधेवाल से एक, काकोवाल रोड से एक, ईएसआई क्वाटर से दो, संगीत सिनेमा के पास से तीन, भामिया रोड से दो, अमन नगर से दो, एसबीएस नगर से दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा डीएमसी अस्पताल से भी छह रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर में एक मरीज की मौत चंडीगढ़ में इलाज के दौरान हुई। जिसकी मौत के बाद लुधियाना में मौत 19 पहुंच गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed