फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Court order: farmer will get land from gamada

किसानों की लॉटरी, मिलेंगे रिहायशी प्लॉट

Mon, 13 Jul 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 13 Jul 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
Court order: farmer will get land from gamada

सेक्टर-76 से 80 के उन किसानों की लॉटरी निकल गई है, जिनकी जमीन गमाडा ने इन सेक्टरों के निर्माण के लिए विभिन्न अवार्ड सुनाकर हासिल की थी।

विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश पर गमाडा ने उन्हें ऑस्टी कैटेगरी के तहत प्लॉट देने का फैसला लिया है। इस दौरान राज्य सरकार द्वारा मई-2013 में बनाई गई ऑस्टी पॉलिसी का पालन किया जाएगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 अगस्त रखी गई है। ऑस्टी स्कीम के तहत लोगों को रिहायशी प्लॉट अलॉट किए जाएंगे।
विज्ञापन


गमाडा अधिकारियों के मुताबिक सांझे खाते वाली जमीन मालिक सांझे तौर पर एक्वायर की गई जमीन में बनते हिस्से के मुताबिक अलग प्लॉट के हकदार होंगे। फिर भी यदि सारे या कुछ उम्मीदवार प्लॉट के लिए सांझे तौर पर अप्लाई करते हैं तो उन्हें सांझे तौर पर एक्वायर हुई जमीन की एक यूनिट मानकर अलॉटमेंट की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े साइजों के प्लॉटों के लिए योग्य व्यक्ति अपनी अर्जी के साथ छोटे प्लॉटों के लिए भी आवेदन कर सकता है। आवेदन फार्म के साथ जमीन से जुड़े अन्य दस्तावेज भी जमा करवाने होंगे।
 
ड्रॉ से होगी अलॉटमेंट
गमाडा ने साफ किया है कि रिहायशी प्लॉटों की अलॉटमेंट ड्रॉ के माध्यम से की जाएगी। अलॉटी को नजदीक के सेक्टरों में प्लॉट अलॉट किया जा सकता है। प्लॉट की कीमत भी गमाडा द्वारा तय किए गए रेट के आधार पर रखी की जाएगी।

सेक्टर----- मौजूदा रेट (रुपये प्रति वर्ग गज)
65 --------- 38,500
68 --------- 38,500
69 --------- 38,500

ऐसे मिलेंगे प्लॉट
एक्वायर की जमीन --- योग्यता --- जमा कराई जाने वाली रकम
0.5-3 एकड़ ------ 100 वर्ग गज ---एक लाख रुपये
2-5 एकड़ -------- 200 वर्ग गज -- एक लाख रुपये
5 एकड़ से ज्यादा --- 700 वर्ग गज -- एक लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed