फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Couple Dead Body Found in Car inside Shop in Amritsar of Punjab

अमृतसरः दुकान के अंदर कार में मिले युवक और युवती के शव, हालत देखकर हैरान रह गए पिता

Sun, 23 Sep 2018 02:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Sun, 23 Sep 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
Couple Dead Body Found in Car inside Shop in Amritsar of Punjab
कार में मिले युवक और युवती के शव
दुकान के अंदर कार और उसमें एक युवक और युवती के अर्धनग्न शव मिले तो पुलिस हैरान रह गई। वहीं दोनों मृतकों की हालत देखकर लड़के के पिता बदहवास हो गए। मामला पंजाब के अमृतसर में सामने आया है। सुल्तानविंड रोड चुंगी वाला बाजार स्थित बंद दुकान हरगुन टेलीकॉम में दोनों शव मिले।
विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि कार में लगी गैस किट के लीक होने के कारण दम घुटने से दोनों की मौत हुई। वहीं दोनों के शव अर्धनग्न हालत में थे, तो पुलिस इससे अंदाजा लगा रही है कि दोनों मृतक आपस में प्रेमी-प्रेमिका थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम बलजीत (22) है और मृतका उसकी प्रेमिका थ। बलजीत आइलेट्स की तैयारी कर रहा था और लड़की बीकॉम फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। दोनों में काफी समय से प्रेम प्रसंग था। शनिवार को दोनों मिले और जिस कार में शव मिले, वह बलजीत की ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुआ खुलासा

Couple Dead Body Found in Car inside Shop in Amritsar of Punjab
कार में मिले युवक और युवती के शव
बलजीत सिंह का चुंगी वाला बाजार में एक बड़ा मकान है। पहली मंजिल पर किरायेदार रहते हैं। ग्राउंड फ्लोर पर हरगुण टेलीकॉम शॉप के नाम पर मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान थी, लेकिन काम नहीं चलने के कारण दुकान बंद कर दी गई। अब उसमें पुराना सामान ही पड़ा था और कार खड़ी की जाती थी।

शनिवार को अचानक गैस की बदबू फैल गई। किरायेदारों ने अपना सिलेंडर चेक किया तो सब ठीक था। लेकिन सांस लेना मुश्किल हो रहा था। किसी अनहोनी की आंशका से सभी घरवाले बाहर निकल आए और मकान मालिक बलजीत के पिता को बुलाया गया। बलजीत के पिता ने खिड़की से झांककर दुकान के अंद देखा तो कार खड़ी थी।

आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला, बलजीत भी काफी देर से नहीं मिल रहा था। अनहोनी की आंशका से दुकान खोलने की कोशिश की गई तो शटर अंदर से बंद था। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई और पुलिस ने मौके पर आकर दुकान का शटर खुलवाया। उसके बाद अंदर का नजारा देखकर सबके होश ही उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed