फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Country's expert coaches arrived at NCA camp to carve players

एनसीए कैंप में खिलाड़ियों को तराशने पहुंचे देश के माहिर कोच

Thu, 19 May 2022 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Country's expert coaches arrived at NCA camp to carve players
चंडीगढ़। नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के कैंप की शुरुआत मोहाली स्थित पीसीए स्टेडियम में हुई। महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए एनसीए की ओर से कैंप देश के विभिन्न राज्यों में लागए जा रहे हैं। कैंप में डॉमेटिक क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाशाली महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को जगह दी गई है। इसी कड़ी में एक कैंप मोहाली में लगाया गया है। इसमें देश के वभिन्न राज्यों से 25 महिला क्रिकेट खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। चंडीगढ़ से पारूषी प्रभाकर काश्वी गौतम, अराधना, ईशाना, मानवी इस कैंप का हिस्सा हैं। इन्हें देश के प्रतिभाशाली कोचों की ओर से तराशा जा रहा है।
विज्ञापन

आज खेला जाएगा अभ्यास मुकाबला
एनसीए कैंप के लिए सभी महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के पीसीए में ठहरने की व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों के लिए सुबह और शाम को अभ्यास के लिए दो अलग अलग सेशन रखे गए। बुधवार को खिलाड़ियों ने शाम को जिम में पसीना बहाया। वीरवार को सुबह के सेशन में खिलाड़ियों को दो ग्रुप में बांटकर एक अभ्यास मैच कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्रोफेशनल कोच तराश रहे प्रतिभा
कैंप में यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र से प्रोफेशनल कोचों की सेवाएं ली जा रही हैं जोकि तेज गेंदबाजी, स्पिन, बल्लेबाजी, बल्लेबाजी, क्षेत्ररक्षण की महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, हैदराबाद, ओड़िशा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश से महिला क्रिकेटर कैंप का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed