फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corruption charges framed against two sub-inspectors of Chandigarh Police

Chandigarh News: चंडीगढ़ पुलिस के दो सब इंस्पेक्टरों पर भ्रष्टाचार के आरोप तय

Sat, 17 May 2025 01:18 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Corruption charges framed against two sub-inspectors of Chandigarh Police
चंडीगढ़। पुलिस के दो सब-इंस्पेक्टर अख्तर हुसैन और कृष्ण कुमार उर्फ फौजी के खिलाफ सीबीआई की विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार के आरोप तय कर दिए हैं। 9 सितंबर से भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला चलेगा। सीबीआई ने पिछले साल चार्जशीट दाखिल की थी।
विज्ञापन

सीबीआई ने दो साल पहले अख्तर हुसैन को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। वह एक शिकायतकर्ता से पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था, बाद में ढाई लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। सीबीआई ने ट्रैप लगाकर अख्तर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया था जबकि कृष्ण कुमार फरार हो गया था। शिकायतकर्ता राम मेहर शर्मा ने सीबीआई को बताया था कि उसके भाई के खिलाफ पुलिस ने झूठा केस दर्ज किया था और उस केस में राहत देने के नाम पर दोनों पुलिसकर्मी रिश्वत मांग रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed