फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   corrupt officer britally beated fruit hawker on road

अधिकारी की 'दबंगई' बीच सड़क रेहड़ी वाले को डंडे से पीटा

Wed, 19 Aug 2015 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर Updated Wed, 19 Aug 2015 09:29 AM IST
विज्ञापन
corrupt officer britally beated fruit hawker on road

बीच सड़क अधिकारी की 'दबंगई' का खौफनाक मंजर देखकर सभी सन्न रह गए। अधिकारी ने रेहड़ी वाले को डंडे से जमकर पीटा। मामला जीरकपुर का है। नगर परिषद के एक अधिकारी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। शिकायतकर्ता ने अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जबकि चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर ने मामले से पल्ला झाड़ते हुए आरोपों को बेबुनियाद बताया।

विज्ञापन


शिव चंद पुत्र राम नरेश व सुरेश कुमार पुत्र किशोर कुमार निवासी जीरकपुर ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को दी शिकायत में बताया कि वह दोनों कई वर्षों से जीरकपुर की गलियों में फ्रूट्स बेचते हैं। रोजाना की तरह 17 अगस्त सोमवार को शाम करीब साढ़े 8 बजे वीआईपी रोड पर वह फ्रूट्स बेच रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान नगर परिषद में बतौर चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर की गाड़ी उनके आगे आकर रुकी। गाड़ी से हरिंद्रपाल सिंह इंस्पेक्टर बाहर निकले और उन्होंने रेहड़ी लगाने की एवज में पांच हजार रुपये मंथली मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंथली देने से मना कर दिया था रेहड़ी वाले ने

corrupt officer britally beated fruit hawker on road

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने मंथली का विरोध करते हुए असमर्थता जताई तो अधिकारी ने गाड़ी से डंडा निकालकर पीटना शुरू कर दिया। देखते ही देखते अन्य रेहड़ी वाले पहुंच गए। उन्होंने बीच बचाव कर उसे किसी तरह छुड़वाया।

अधिकारी की पिटाई से उसे गंभीर चोटें आई हैं। इसकी शिकायत देने के लिए जीरकपुर पुलिस थाने गए तो पुलिस ने भी नहीं सुनी। पुलिस ने उसे मेडिकल करवाकर आने के लिए कहकर वहां से भगा दिया।

वहीं शिकायतकर्ता ने मंगलवार को मामले की लिखित शिकायत नगर परिषद के कार्यालय में दर्ज कराई है। इसमें अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग गई है। शिकायत में बताया है कि उक्त अधिकारी वीआईपी रोड पर खड़े अन्य रेहड़ी वालों से भी मंथली वसूलता है।

ये कहना है अधिकारी का

corrupt officer britally beated fruit hawker on road

लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। शिकायत मिली थी कि वीआईपी रोड पर कुछ लोग रेहड़ी बीच सड़क में लगाए हैं। इसलिए उन्हें हटाने के लिए मैं वहां गया था। मैंने किसी से मंथली नहीं मांगी।
-हरिंद्र सिंह, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद जीरकपुर।

शिकायत के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-परविंद्र सिंह सराओं, कार्यकारी अधिकारी, जीरकपुर।

मामला ध्यान में नहीं है। दोनों का पक्ष जानने के बाद ही कोई कार्रवाई होगी। आरोप सही पाए गए तो सख्त एक्शन लिया जाएगा।
-कुलविंद्र सोही, प्रधान नगर परिषद जीरकपुर।

मामले की जांच कराई जाएगी। आरोप साबित हुए तो अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
-तेजिंद्रपाल सिंह सिद्धू, डीसी, मोहाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed