फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corporation takes major action in Manimajra car market, 13 cars seized

Chandigarh News: मनीमाजरा कार बाजार में निगम की बड़ी कार्रवाई, 13 कारें जब्त

Wed, 24 Dec 2025 02:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Corporation takes major action in Manimajra car market, 13 cars seized
मनीमाजरा। मनीमाजरा कार बाजार में नियमों की अनदेखी कर रोजाना वाहनों की बिक्री करने वाले डीलरों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की है। मंगलवार को नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने विशेष अभियान चलाकर 13 कारों को जब्त कर उनके चालान काटे। निगम के अनुसार जब्त की गई सभी गाड़ियां छह दिन तक इंपाउंड रहेंगी और इस अवधि में इन्हें किसी भी सूरत में रिलीज नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

यह कार्रवाई उन कार डीलरों के खिलाफ की गई है जो निर्धारित नियमों के विपरीत रविवार के अलावा भी पार्किंग स्थल पर कारें खड़ी कर बिक्री कर रहे थे। नियमों के अनुसार मनीमाजरा कार बाजार में केवल रविवार को ही डीलरों को पार्किंग स्थल पर वाहन खड़े कर बेचने की अनुमति है लेकिन लगातार शिकायतों के बावजूद डीलर रोजाना वहां गाड़ियां खड़ी कर कारोबार कर रहे थे।
विज्ञापन

इसे लेकर कौन जिम्मेदार...मनीमाजरा में सातों दिन लग रहा कार बाजार शीर्षक से अमर उजाला में खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त निर्देश जारी किए। आयुक्त ने कहा है कि संडे कार बाजार समाप्त होते ही सभी वाहन हटाए जाएं और निर्धारित दिन के अलावा किसी भी स्थिति में वाहन खड़े करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ भारी जुर्माना और वाहनों की जब्ती जैसी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इंफोर्समेंट विंग के सुपरिटेंडेंट सुनील दत्त ने बताया कि कार बाजार के नाम पर हो रहे अतिक्रमण को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed