{"_id":"5f29a1798ebc3e3d2038f5ac","slug":"corporation-officials-chandigarh-receipt-receipt-secret-donation-chandigarh-news-pkl383653463","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में निगम के अधिकारी उठा ले गए 35 हजार का आलू, आढ़ती ने मांगी रसीद तो कहा- गुप्त दान की रसीद नहीं होती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में निगम के अधिकारी उठा ले गए 35 हजार का आलू, आढ़ती ने मांगी रसीद तो कहा- गुप्त दान की रसीद नहीं होती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-17 में चल रही अस्थायी सब्जी मंडी में तड़के सुबह चार बजे निगम का एक अधिकारी एक आढ़ती के यहां से लगभग 35 हजार रुपये के 19 बोरी आलू उठा ले गया। आढ़ती ने जब बिना पैसे आलू ले जाने की रसीद मांगी तो उसने कहा कि वह आलू दान के लिए लेकर जा रहा है और गुप्तदान की कोई रसीद नहीं होती है। निगम के अधिकारी के इस व्यवहार को लेकर आढ़तियों में आक्रोश है। उन्होंने मामले की शिकायत मार्केट कमेटी से कर अधिकारी से आलू की पैसे दिलाने की मांग की है।
आलू-प्याज का थोक व्यापार करने वाले आढ़ती विनोद कुमार ने बताया कि तड़के सुबह चार बजे निगम का एक अधिकारी वहां पहुंचा। वह जबरन आलू की 19 बोरियां उठाकर ले जाने लगा तो आढ़ती ने विरोध किया। इस पर निगम के अधिकारी ने बताया कि वह आलू दान करने के लिए लेकर जा रहा है और दान के सामान की रसीद नहीं दी जाती। अधिकारी की इस कार्रवाई को लेकर आढ़तियों में रोष है। उन्होंने कहा कि किसी अधिकारी के ऐसे व्यवहार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत मार्केट कमेटी से करके आलू के पैसे दिलाने या उसकी रसीद दिए जाने की मांग की है। यदि इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन को बाध्य हो जाएंगे
मुझे अभी इस मामले में कोई भी शिकायत आढ़ती की ओर से नहीं मिली है। वह पीड़ित आढ़ती से पूरे मामले की जानकारी लेंगे। इसके बाद ही कुछ कार्रवाई की जा सकेगी। -जरनैल सिंह मावी, सचिव, मार्केट कमेटी
विज्ञापन
मुझे शिकायत मिल रही थी कि कुछ आढ़ती खुदरा में सामान की बिक्री कर रहे हैं। इसके बाद निगम की टीम ने ऐसे आढ़तियों को चिन्हित कर सामान जब्तीकरण की कार्रवाई की है। मंडी में खुदरा बिक्री को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। -केके यादव, कमिश्नर, नगर निगम, चंडीगढ़