फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corporation elections will be held in 35 wards, notification issued

26 नहीं 35 वार्डों में ही होंगे निगम चुनाव, अधिसूचना जारी

Thu, 31 Dec 2020 02:14 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
Corporation elections will be held in 35 wards, notification issued
चंडीगढ़। शहर में अगले साल दिसंबर में होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए 35 वार्ड रहेंगे। यूटी प्रशासन के गृह सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने बुधवार को नई वार्डबंदी की अंतिम अधिसूचना जारी कर दी। लोगों के सुझाव के बाद प्रशासन ने 9 वार्ड के इलाकों में बदलाव भी किया गया है। हालांकि वार्ड की संख्या पर इसका असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष 13 गांव नगर निगम में शामिल हुए थे। इन गांवों में बहलाना, रायपुर खुर्द, रायपुरकलां, मखनमाजरा, दरिया, मौली जागरां, किशनगढ़, कैंबवाला, खुड्डा अलीशेर, खुड्डा जस्सू, खुड्डा लाहौरा, सारंगपुर और धनास शामिल हैं। इनमें 50 हजार से ऊपर की जनसंख्या है। इन गांवों के निगम में आने से भी वार्डों की संख्या बढ़ाने की जरूरत पड़ी थी। प्रशासन ने पहले वार्डबंदी का मसौदा तैयार कर लोगों से सुझाव मांगे। करीब 180 लोगों ने अपने सुझाव दिए। इस पर डीसी ने हदबंदी समिति के साथ एक बैठक की और इन सुझावों पर काम करने के निर्देश दिए हदबंदी समिति ने विभिन्न इलाकों का दौरा किया और नौ वार्ड में बदलाव करने का सुझाव दिया। डीसी की सहमति के बाद इसे अंतिम मंजूरी के लिए प्रशासक के पास भेजा गया। मंगलवार को प्रशासक ने हरी झंडी दे दी और बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी गई।
विज्ञापन

लोगों के सुझाव के बाद इन वार्डों में हुआ बदलाव
वार्ड नंबर-4 से पीपीलीवाला टाउन, हाउसिंग बोर्ड डुप्लेक्स मनीमाजरा को हटा दिया गया है, जबकि इनकी जगह इंदिरा कॉलोनी को वार्ड में शामिल किया गया है। वहीं, वार्ड नंबर-5 में अब पीपलीवाला टाउन, सुभाष नगर, ढिल्लों कांप्लेक्स, मोटर मार्केट मनीमाजरा को शामिल किया गया है, जबकि पहले इन एरिया को अलग-अलग वार्ड में शामिल किया गया था। इसी तरह वार्ड नंबर-9 में अब स्मॉल फ्लैट्स मौलीजागरां पार्ट-2 का एरिया भी शामिल किया गया है। वार्ड नंबर-16 में पहले के एरिया के अलावा अब चंडीगढ़ आर्म्ड पुलिस कांप्लेक्स धनास का एरिया भी शामिल किया गया है। इसी तरह वार्ड नंबर-26 में अब बदलाव करके सेक्टर-38 वेस्ट पुनर्वास कॉलोनी का एरिया शामिल किया गया है। वार्ड नंबर-27 में सेक्टर-38 वेस्ट पुनर्वास कॉलोनी को छोड़कर सेक्टर-38 वेस्ट का पूरा एरिया शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब यह रहेगी वार्डों की स्थिति
वार्ड ये इलाके रहेंगे शामिल
वार्ड 1 कैंबवाला, खुड्डा अलीशेर, लाहौरा, खुड्डा जस्सू और खुड्डा लाहौरा कॉलोनी
वार्ड 2 सेक्टर-1 से सेक्टर-10 तक
वार्ड 3 सेक्टर-26, सेक्टर-26ई, ईब्ल्यूएस कॉलोनी, बापूधाम कॉलोनी फेज-1, 2, 3, पुलिस लाइन सेक्टर-26 और मद्रासी कॉलोनी सेक्टर-26
वार्ड 4 मनीमाजरा बस्ती किशनगढ़, बस्ती भगवानपुरा, इंदिरा कॉलोनी, आईटी पार्क और शास्त्री नगर
वार्ड 5 ओल्ड मनीमाजरा (एनएसी), पीपलीवाला टाउन, ठाकुरद्वारा, दर्शनी बाग, सुभाष नगर, ढिल्लों कांप्लेक्स और मोटर मार्किट मनीमाजरा
वार्ड 6 शिवालिक इंक्लेव, रेलवे कॉलोनी शिवालिक इंक्लेव, गोबिंदपुरा मनीमाजरा, मरीवाला टाउन, शांति नगर, हाउसिंग बोर्ड डुप्लेक्स मनीमाजरा, मार्डन हाउसिंग कांप्लेक्स, राजीव विहार और उप्पल मार्बल आर्च
वार्ड 7 अंबेडकर कॉलोनी मौली जागरां, चरण सिंह कॉलोनी मौली जागरां और विकास नगर मौली जागरां
वार्ड 8 मौली जागरां, रायपुर कलां, मक्खन माजरा और रायपुर खुर्द
वार्ड 9 इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, संजय कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, कबाड़ी कॉलोनी इंडस्ट्रियल फेज-1, कॉलोनी नंबर-4, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, दरिया और स्मॉल फ्लैट्स मौली जागरां पार्ट-2
वार्ड 10 सेक्टर-27, सेक्टर-28 और सेक्टर-29
वार्ड 11 सेक्टर-18, सेक्टर-19, सेक्टर-21
वार्ड 12 सेक्टर-15, सेक्टर-16, सेक्टर-17 और सेक्टर-24
वार्ड 13 सेक्टर-11, सेक्टर-12, सेक्टर-14, सेक्टर-25, यूआईईटी, डेंटल कॉलेज
वार्ड 14 धनास, एलआईजी, कॉलोनी धनास, मिल्कमैन कॉलोनी, अमन चमन अंबेडकर कॉलोनी
वार्ड 15 सारंगपुर, पुनर्वास कॉलोनी धनास
वार्ड 16 सेक्टर-25 भास्कर कॉलोनी, सेक्टर-25 और सेक्टर-25(वेस्ट), चंडीगढ़ आर्म्ड पुलिस कांप्लेक्स धनास
वार्ड 17 सेक्टर-22 और सेक्टर-23
वार्ड 18 सेक्टर-20 और सेक्टर-30
वार्ड 19 इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2, राम दरबार
वार्ड 20 हल्लोमाजरा और बहलाना
वार्ड 21 सेक्टर-47, बैर माजरा, फैदां बुडै़ल और चाहर तरफ बुड़ैल।
वार्ड 22 सेक्टर-31, सेक्टर-32, सेक्टर-33
वार्ड 23 सेक्टर-34, सेक्टर-35 और सेक्टर-43
वार्ड 24 सेक्टर-36, सेक्टर-42, सेक्टर-53 नेहरु कॉलोनी, सेक्टर-53, 54 (फर्नीचर मार्किट), सेक्टर-54 (आर्दश कॉलोनी) और सेक्टर-42 (अटावा)
वार्ड 25 सेक्टर-37 और सेक्टर-38
वार्ड 26 डड्डूमाजरा कॉलोनी, गांव डड्डूमाजरा और शाहपुर कॉलोनी व गांव और पुनर्वास कॉलोनी सेक्टर-38वेस्ट
वार्ड 27 सेक्टर-39, 40 और सेक्टर-38वेस्ट (पुनर्वास कॉलोनी सेक्टर-38वेस्ट को छोड़कर)
वार्ड 28 गांव मलोया, ईडब्ल्यूएस मलोया, सेक्टर-39वेस्ट, गुरसागर भट्टल कॉलोनी, मलोया, ग्वाला एंड कुम्हार कॉलोनी, सुखा, राणा, बंसल फार्म और ईब्ल्यूएस मलोया
वार्ड 29 सेक्टर-55 (हाउसिंग बोर्ड), सेक्टर-56 (बापूधाम कॉलोनी), सेक्टर-56(अंबेडकर कॉलोनी), सेक्टर-56(स्वीपर कॉलोनी), सेक्टर-56(एलबीएस कॉलोनी) और सेक्टर-55(पलसौरा)
वार्ड 30 सेक्टर-41, सेक्टर-41(बुटरेला) और सेक्टर-41(बड़हेडी गांव)
वार्ड 31 कजहेड़ी कॉलोनी, सेक्टर-52, सेक्टर-52(ईडब्ल्यूएस एलआईजी, कॉलोनी), सेक्टर-61, गांव कजहेड़ी, सेक्टर-52(हाउस फॉर इलेक्ट डिपार्टमेंट यूटी), सेक्टर-52 (ट्रांजिट कैंप), सेक्टर-52(करसान कॉलोनी), कुलदीप कॉलोनी, कजहेड़ी, पंडित कॉलोनी, कजहेड़ी, गवाला कॉलोनी कजहेड़ी और मजदूर कॉलोनी कजहेड़ी

वार्ड 32 सेक्टर-44, सेक्टर-51 और सेक्टर-51, कॉलोनी नंबर-5
वार्ड 33 बुड़ैल (सेक्टर-45)
वार्ड 34 सेक्टर-45 और सेक्टर-46
वार्ड 35 सेक्टर-48, सेक्टर-49, सेक्टर-50 और सेक्टर-63
कोट
चंडीगढ़ प्रशासन ने सिर्फ अपनी गलती का सुधार किया है लेकिन राजनीतिक पार्टियां व आरडब्ल्यूए की ओर से दर्ज कराई आपत्ति पर गौर नहीं किया है। जो यह बताने के लिए काफी है कि शहर के अफसर लोगों की नहीं सुनते हैं। वार्डबंदी का सारा खेल सत्ताधारी पार्टी के इशारे पर हुआ है।
-हरमेल केसरी, एआईसीसी मेंबर व महासचिव चंडीगढ़ कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed