फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus updates: 180 citizens of Malaysia returned to their homeland

कोरोना वायरस: मलेशिया के 180 नागरिक अपने वतन लौटे, 16 अमृतसर के होटल में फंसे थे

Tue, 31 Mar 2020 09:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 31 Mar 2020 09:29 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus updates: 180 citizens of Malaysia returned to their homeland
सांकेतिक तस्वीर।

कोरोना वायरस को रोकने के लिए सभी उड़ानों पर लगी पाबंदी के कारण देश के कई हिस्सों में फंसे 180 मलेशियाई नागरिकों को सोमवार को एक विशेष हवाई जहाज से वतन रवाना किया गया। इन यात्रियों में से 16 अमृतसर के एक ही होटल में फंसे हुए थे। मलेशिया से बिना यात्री आया मलिंडो एयरलाइन्स का एक जहाज दोपहर लगभग ढाई बजे इन यात्रियों को लेकर वतन लौट गया।

विज्ञापन


अमृतसर से रवाना हुए 16 मलेशियाई नागरिक 15 दिन से एक होटल में ठहरे हुए थे। इन नागरिकों को वतन रवाना करने से पहले उनकी जांच की गई। सभी ने भारत और मलेशिया सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने वतन लौटने के लिए ईश्वर के आगे प्रार्थना की थी। उनकी प्रार्थना स्वीकार हो गई है। मलेशिया निवासी चरण सिंह ने उनको वतन भेजने में बड़ी भूमिका निभाई है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह श्री हरमंदिर साहिब के दर्शनों के साथ अन्य धार्मिक अस्थानों की यात्रा के लिए आए थे। कभी सोचा नहीं था कि कोरोना वायरस के कारण उनको होटल में ही दिन काटने पड़ेंगे। एसजीपीसी ने इन यात्रियों को श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रबंध किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed