{"_id":"5ee494cb8ebc3e433a62bde1","slug":"coronavirus-positive-cases-in-chandigarh-panchkula-mohali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मुक्त हो चुके मोहाली में फिर मिले महामारी से संक्रमित मरीज, दिल्ली कनेक्शन आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना मुक्त हो चुके मोहाली में फिर मिले महामारी से संक्रमित मरीज, दिल्ली कनेक्शन आया सामने
Sat, 13 Jun 2020 02:29 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 13 Jun 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार कोरोना मुक्त हो चुके मोहाली जिले पर अब लोगों का दिल्ली कनेक्शन भारी पड़ने लगा है। जिले में शनिवार सुबह कोरोना के आठ नए केस सामने आए हैं। यह सारे दिल्ली से मुबारकपुर आए युवक के परिवार और पड़ोस वाले हैं। सभी को ज्ञान सागर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं अब जिले में कोरोना पीड़ितों की कुल संख्या 157 पहुंच गई है। 37 एक्टिव मरीज हैं। सिविल सर्जन मोहाली डॉ मनजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
मिली जानकारी के अनुसार, जब से जिले में इंटर स्टेट मूवमेंट शुरू हुई है। तब से लगातार कोरोना केस आ रहे हैं। एक समय में मोहाली कोरोना मुक्त हो चुका था। इसके बाद दिल्ली से आए बैंकर के परिवार वाले कोरोना के शिकार हुए थे। फिर दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट से आए लोग और इंटरनेशनल फ्लाइट से आए लोग कोरोना के शिकार हुए। यह सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है।
अब कोरोना के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन सख्त हो गया है। बाहरी राज्यों से आने वालों पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा लोग एकांतवास की अवधि को पूरा करें। इस पर भी कड़ी निगरानी रखने का फैसला लिया गया है। बता दें कि इससे पहले भी मोहाली के जवाहरपुर में कोरोना के सबसे अधिक केस सामने आए थे। वह मोहाली का कोरोना हॉटस्पॉट बन गया था।

पंचकूला में तीन और कोरोना पॉजिटिव मामले आए सामने।
पंचकूला में शनिवार को तीन और कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई। जिले के सेक्टर 12ए की 40 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित हुई है। औद्योगिक क्षेत्र में भी दो कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने इन तीनों कोरोना संक्रमित मरीजों को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया है। तीनों मरीजों के परिजनों को भी आइसोलेट कर दिया गया है। तीनों के संपर्क में आए लोगों की लिस्ट बनाने व ट्रेस करने का काम शुरू हो गया है।