फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus: PGI okays to mask made by prisoners at Chandigarh Model Jail

#LadengeKoronaSe: कैदियों ने तैयार किए मास्क, कई बार कर सकते इस्तेमाल, पीजीआई ने किया ओके

Fri, 20 Mar 2020 01:46 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 20 Mar 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus: PGI okays to mask made by prisoners at Chandigarh Model Jail
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

भारत में कोरोना संक्रमण फैलने पर मास्क की कालाबाजारी शुरू होने पर चंडीगढ़ मॉडल जेल के कैदियों के द्वारा बनाए गए मास्क के सैंपल को पीजीआई ने ओके कर दिया है जोकि पूरी तरह सुरक्षित हैं। अब शुक्रवार को जेल प्रशासन चंडीगढ़ पुलिस विभाग को एक हजार मास्क देगा।

विज्ञापन


जेल प्रशासन के अनुसार, नीले और हरे रंग के तैयार इन मास्क की खासियत है कि इसे किसी भी एंटी बैक्टीरिया लिक्विड से धोकर कई बार इस्तेमाल किया जा सकता है। पुलिस विभाग ने जेल प्रशासन को एक हजार मास्क का आर्डर दिया था जिसे गुरुवार रात तक पूरा कर लिया गया है। इतना ही नहीं स्टेट ऑफिस, फूड एंड सप्लाई, आरएलए समेत चंडीगढ़ के सरकारी विभाग समेत पंजाब के दफ्तरों में जेल कैदियों के हाथों बनाए गए मास्क का ऑर्डर मिला है।
विज्ञापन


आला अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इन ऑर्डरों को भी पूरा कर लिया जाएगा। बताया गया कि मास्क को बनाने के लिए करीब 20 पुरुष और 10 महिला कैदियों ने तैयार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

100 प्रतिशत कॉटन इस्तेमाल 

जेल प्रशासन का दावा है कि यह अच्छी क्वालिटी का मास्क बनाया गया है जो 100 प्रतिशत कॉटन का बनाया गया है। इस मास्क को धोकर भी कई बार पहना जा सकता है। शहर की मार्केट में इस मास्क की कीमत 40 से 50 रुपये है लेकिन इसे 10 रुपये में दिया जा रहा है। शुक्रवार शाम तक कुल एक हजार मास्क को चंडीगढ़ पुलिस में बांटा जाएगा। 

डबल लेयर मास्क बनाने की तैयारी  
जेल प्रशासन के आला अधिकारियों के अनुसार, लगातार इस मास्क का आर्डर का दिया जा रहा है। बताया गया कि 21 मार्च के बाद इस मास्क को सेक्टर-22 स्थित किरण सिनेमा के पास स्थित एससीएफ नंबर 6 में जाना होगा। इसे आसानी से इन दुकान पर 10 रुपये में खरीदा जा सकता है। बताया गया कि इन मास्क को सिंगल लेयर के बाद डबल लेयर बनाने की तैयारी है।

पीजीआई ने मास्क के जांच के सैंपल को ओके कर दिया है। शुक्रवार को एक हजार मास्क चंडीगढ़ पुलिस को सौंप दिया जाएगा। अमनदीप सिंह, जेल सुपरिटेंडेंट, चंडीगढ़। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed