फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus Patients Child Test Report Negative

अजीबोगरीब मामलाः 15 दिन संक्रमित मां-बाप के साथ रहा मासूम, फिर भी हर टेस्ट आया निगेटिव

Fri, 15 May 2020 11:07 AM IST
खुशबू गोयल मनन सैनी, गुरदासपुर
मनन सैनी, गुरदासपुर Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 15 May 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Patients Child Test Report Negative
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
कोरोना संकट के बीच एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक बच्चा 15 दिन संक्रमित मां के साथ रहा, बावजूद इसके उसकी हर जांच रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। पंजाब के गुरदासपुर जिले में सिविल अस्पताल के डॉक्टर यह देखकर हैरान हैं। बच्चा पिछले 15 दिन से आइसोलेशन वार्ड में अपने मां-बाप और अन्य संक्रमित लोगों के साथ रह रहा है।
विज्ञापन


बच्चा अपने परिवार के साथ श्री हजूर साहिब से लौटा था और इसके माता-पिता समेत परिवार के चार सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए थे। प्रशासन की ओर से बच्चों को अलग रखने के लिए उनके परिजनों को कहा गया, लेकिन न तो परिवार माना और न ही बच्चा। इसके बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में ही रहने दिया गया। इस दौरान प्रशासन की ओर से बच्चे के दो बार टेस्ट किए गए, लेकिन इसकी रिपोर्ट निगेटिव ही आई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब में 33 कोरोना पॉजिटिव मिले, लुधियाना में जीआरपी के 18 जवान संक्रमित, अब तक 223 हुए ठीक
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने बताया कि बच्चा अपनी मां के साथ ही सोता था और उनके साथ ही खाना खाता था। जिस वार्ड में उन्हें रखा गया था, वहां करीब 10 अन्य पॉजिटिव मरीज भी थे, लेकिन फिर भी बच्चे की रिपोर्ट निगेटिव ही पाई गई। आइसोलेशन वार्ड में वह हर वक्त मास्क पहन कर रखते थे। जानकारों का कहना है कि बच्चे के इम्यूनिटी सिस्टम की जांच की आवश्यकता है। हो सकता है, इससे शोधकर्ताओं को कोई जानकारी मिल सके।

नौ मरीज ठीक होकर घर लौट गए

वहीं वीरवार को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कुल नौ पॉजिटिव मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। डीसी मोहम्मद इश्फाक ने बताया कि ठीक होने वाले मरीजों में श्रद्धालु और ड्राइवर थे। जबकि एक मरीज गुरदासपुर के संत नगर निवासी समाज सेवी है।

घरों को लौट रहे श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन की पूरी टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी हर सुख सुविधा का ख्याल रखा गया। उन्होंने डाक्टरों की टीम समेत स्टाफ का भी पूरा ध्यान रखने के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा की ओर से घर जाने वाले श्रद्धालुओं को सिरोपा भेंट किया गया और आइसोलेशन वार्ड में तैनात मेडिकल स्टाफ और पैरा मेडिकल टीम को बधाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed