{"_id":"60579d1d8ebc3e8d3b47eb56","slug":"coronavirus-news-haryana-today-latest-covid-cases-update-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में कोरोना से पांच की मौत, गंभीर मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 85","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में कोरोना से पांच की मौत, गंभीर मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 85
Mon, 22 Mar 2021 12:53 AM IST
योगेश जोशी
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: योगेश जोशी
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
पंजाब के बाद हरियाणा में भी कोरोना संक्रमण ने अचानक तेजी पकड़ ली है
- फोटो : PTI
पंजाब के बाद हरियाणा में भी कोरोना संक्रमण ने अचानक तेजी पकड़ ली है। यह पहले से घातक भी साबित हो रहा है। रविवार को प्रदेश में पांच कोरोना मरीजों की मौत हो गई, जबकि 867 नए मामले मिले हैं।
विज्ञापन
अंबाला, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र और पंचकूला में एक एक कोरोना मरीज की मौत हुई है। जबकि इन्हीं जिलों में कोरोना के अधिक नए मामले सामने आए हैं। सबसे अधिक गुरुग्राम में 181, करनाल में 142, कुरुक्षेत्र में 103, अंबाला में 75, यमुनानगर में 52, पानीपत में 41 और फरीदाबाद में 37 मामले मिले हैं। महेंद्रगढ़ और नूंह जिले में कोरोना का कोई नया पॉजिटिव केस नहीं मिला है, जबकि शेष जिलों में केस 30 से नीचे हैं।
विज्ञापन
रविवार को 337 मरीजों को ठीक होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गई। प्रदेश में रिकवरी दर 98 प्रतिशत घटकर 96.98 प्रतिशत रह गई है और संक्रमण दर 4.64 प्रतिशत तक पहुंच गई है। गंभीर मरीजों की संख्या भी बढ़कर 85 तक पहुंच गई है। इनमें से 68 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट और 17 वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।
विज्ञापन