फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   coronavirus, lockdown, Summer Vacations from 15 may to 15 june in punjab colleges, universities

पंजाब के सरकारी कॉलेजों- विश्वविद्यालयों में गर्मियों की छुट्टियां 15 मई से 15 जून तकः मंत्री बाजवा

Thu, 07 May 2020 03:54 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 07 May 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
coronavirus, lockdown, Summer Vacations from 15 may to 15 june in punjab colleges, universities
प्रतीकात्मक तस्वीर
पंजाब सरकार ने राज्य के सरकारी कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों में 15 मई से 15 जून तक गर्मियों की छुट्टियां करने का फैसला किया है। राज्य के उच्च शिक्षा और भाषा मंत्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से मिली जानकारी के अनुसार, चालू समेस्टर/क्लास का तकरीबन 80 प्रतिशत सिलेबस पूरा हो चुका है और बचा सिलेबस पूरा करने के लिए अध्यापक विद्यार्थियों की हर संभव मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा बनाई गई लखनपाल समिति और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशानुसार यूनिवर्सिटी और कॉलेज विद्यार्थियों के इम्तिहान एक जुलाई से लिए जा सकते हैं। इन दिशा-निर्देशों पर विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलरों के साथ हुई मीटिंग में भी सहमति बनी थी कि अगला अकादमिक सत्र सितंबर में शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


मंत्री बाजवा ने कहा कि उपरोक्त स्थिति के मद्देनजर यह महसूस किया गया कि गर्मियों की छुट्टियां इन दिनों में कर दी जाएं, ताकि छुट्टियों के बाद अध्यापक इम्तिहानों और नए दाखिलों का काम करने के लिए पूरी तरह तरोताजा होकर आएं। छुट्टियां करने संबंधी विभाग द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने मंजूरी दे दी है। सरकार के आदेश पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed