फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Objectional Post in Facebook Regarding Relief Fund

चरखी दादरीः कोरोना फंड को लेकर प्रशासन के खिलाफ फेसबुक पर डालीं दो पोस्ट, मामला दर्ज

Fri, 03 Apr 2020 03:39 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चरखी दादरी
अमर उजाला, चरखी दादरी Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 03 Apr 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Objectional Post in Facebook Regarding Relief Fund
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रशासन की हिदायतों के बावजूद कोविड-19 को लेकर बिना पुष्टि के फेसबुक पर पोस्ट करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। आरोपी ने एक नहीं बल्कि दो पोस्ट कीं और इनमें प्रशासन पर कोरोना रिलीफ फंड हजम करने के कथित आरोप लगाए। इस पर संज्ञान लेते हुए तहसीलदार ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने आरोपी नरेंद्र बंसल के खिलाफ 188 और 505-बी आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


कोरोना को लेकर पोस्ट डालने पर जिले में यह तीसरी एफआईआर दर्ज हुई है। कोविड-19 को लेकर जिला प्रशासन ने हिदायत जारी कर रखी है कि कोई भी व्यक्ति बिना पुष्टि के सोशल मीडिया पर पोस्ट न डाले या कोई सूचना आगे फॉरवर्ड न करें। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इन हिदायतों को नजरअंदाज करते हुए नरेंद्र बंसल ने फेसबुक पर एक पोस्ट डाल दी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की हिदायतों को नजरअंदाज किया

तहसीलदार अजय कुमार ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नरेंद्र बंसल ने फेसबुक से दो पोस्ट डालीं। दोनों पोस्ट में उसने जिला प्रशासन पर कोरोना रिलीफ फंड हजम करने के आरोप लगाए। तहसीलदार ने बताया कि विश्व मे कोरोना वायरस महामारी फैली हुई है। इस संबंध मे भारत सरकार आए दिन यह हिदायत दे रही है कि कोई भी नागरिक सोशल मीडिया (व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर कोई भी खबर या सूचना बगैर किसी अधिकारिक पुष्टि के पोस्ट न करें।

सरकार और प्रशासन की हिदायतों को नजरअंदाज करते हुए नरेंद्र बंसल ने पोस्ट डालकर लोगों को बहकाने का प्रयास किया। प्रशासन की गलत छवि लोगों के सामने बनाई। इसके चलते सिटी थाना पुलिस ने नरेंद्र बंसल के खिलाफ 188 आईपीसी और 505-बी सहित आपदा प्राधिकरण अधिनियम की धारा 54 व 66 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed