फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Curfew, Kashmiri People Returned Back from Mohali

लॉकडाउनः मोहाली में फंसे 464 कश्मीरी युवाओं की हुई घर वापसी, भेजने से पहले की गई स्क्रीनिंग

Mon, 04 May 2020 04:19 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली/खरड़/जीरकपुर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली/खरड़/जीरकपुर ( पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 04 May 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Kashmiri People Returned Back from Mohali
कश्मीरी युवाओं की हुई घर वापसी - फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी के बीच करीब डेढ़ महीने से मोहाली जिले में फंसे कश्मीरी युवाओं के लिए सोमवार का दिन काफी अच्छा रहा। प्रशासन की मदद से उन्हें विशेष बसों से जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना किया गया। हालांकि इससे पहले स्क्रीनिंग और अन्य औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके बाद सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सभी को 18 बसों में बिठाकर भेजा गया। 

विज्ञापन


कश्मीरी युवाओं ने ख्याल रखने के लिए सभी का धन्यवाद किया। वहीं, इन पलों को अपने मोबाइल और कैमरों में कैद किया। जानकारी के मुताबिक जिला प्रशासन ने सोमवार को मोहाली में फंसे अन्य राज्यों के लोगों को उनके राज्यों में भेजने की शुरूआत की। पहले चरण में खरड़, मोहाली और डेराबस्सी में फंसे 464 कश्मीरी युवाओं को जम्मू-कश्मीर भेजा गया। 
विज्ञापन


आरटीए सुखविंदर कुमार ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर गिरीश दियालन के प्रयास से मोहाली, नयागांव और डेराबस्सी में स्क्रीनिंग की गई। एसडीएम मोहाली जगदीप सहगल की अगुवाई मे 179 छात्रों को आठ बसों में भेजा गया। जबकि डेराबस्सी के एसडीएम कुलदीप बाबा की निगरानी में 93 को तीन व खरड़ के 192 लोगों को सात बसों के माध्यम से भेजा गया है। जिक्रयोग है कि कश्मीर भेजे गए अधिकतर युवाओं में विभिन्न कॉलेजों में पढ़ रहे छात्र और विभिन्न कंपनियों में नौकरी करने वाले शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने खुलवाया रोजा फिर हुई स्क्रीनिंग

जानकारी के मुताबिक रविवार शाम को ही जिला प्रशासन ने तय कर लिया था कि कश्मीर के युवाओं को सोमवार से भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। शाम को करीब छह बजे प्रशासन की तरफ से सेक्टर-69 मोहाली में सभी कश्मीरी युवाओं की स्क्रीनिंग करने का फैसला लिया गया। लेकिन इसी बीच उनके रोजा खुलने का समय शुरू हो गया था, जिसके बाद थाना फेज-आठ के एडिशनल एसएचओ अमन बैदवान ने तुरंत उनका रोजा खुलवाने के लिए खाने-पीने का इंतजाम किया। इसके बाद उनकी स्क्रीनिंग कर उन्हें रवाना किया। इस मौके पर एडिशनल एसएचओ अमन ने कहा कि उन्हें काफी खुशी है कि आखिर सारे युवा अच्छे तरीके से अपने प्रदेश के लिए रवाना हो गए हैं।

लाइट गई तो मोबाइल की रोशनी से दिखाई एकता
रविवार शाम को जब कश्मीरी युवाओं की स्क्रीनिंग चल ही रही थी। इस दौरान अचानक तेज आंधी शुरू हो गई थी। ऐसे में उनकी स्क्रीनिंग का काम बीच में ही रुक गया था, जिसके बाद सभी ने अपने मोबाइल की लाइट जलाकर एकता दिखाई व मोबाइल की रोशनी से ही आगे का काम हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed