फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus In Punjab update: Migrant Laborers Are Returning To Their Homes From Punjab

मोहाली से 1300 मजदूर हरदोई रवाना, लुधियाना में देरी से चलीं ट्रेनें, जालंधर और पटियाला से भी पलायन जारी

Fri, 08 May 2020 09:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना/पटियाला/जालंधर/मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना/पटियाला/जालंधर/मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 May 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus In Punjab update: Migrant Laborers Are Returning To Their Homes From Punjab
लाइन में खड़े प्रवासी लोग।

अव्यवस्था के कारण लुधियाना रेलवे स्टेशन से प्रवासियों को ले जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन अढ़ाई से दो घंटे लेट चल रही है। शुक्रवार शाम तक तीन ट्रेन लुधियाना रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। पहली ट्रेन को सुबह 11 बजे सहरसा रवाना होना था लेकिन समय पर प्रवासियों के नहीं पहुंच पाने के कारण यह ट्रेन डेढ़ बजे रवाना हो सकी।

विज्ञापन


इसके बाद दोपहर दो बजे सीतामढ़ी के लिए दूसरी ट्रेन को जाना था लेकिन यह ट्रेन भी दोपहर 3.20 बजे रवाना हो सकी। रेल अधिकारियों के अनुसार उनकी ट्रेन तो समय पर प्लेटफार्म पर आ गई थी। जब तक जिला प्रशासन पंजीकृत प्रवासियों को नहीं बैठा देगा, वह ट्रेन को कैसे रवाना कर सकते है।
विज्ञापन


कुछ लोग अपने स्तर पर आ जाते है लाइन में 
अखिल भारतीय पूर्वांचल विकास के राष्ट्रीय अध्यक्ष एएन मिश्रा को प्रशासन ने सोशल नोडल अफसर बनाया है। उनका कहना है कि इस समय सभी प्रवासी जल्द ट्रेन में बैठना चाहते हैं। ऐेसे में कई लोग बसों में चढ़ने के लिए पहुंच जाते है, कई बार समय की बर्बादी होती है या फिर कुछ लोग सीधे किसी तरह रेलवे स्टेशन पहुंच जाते है। इस पूरे प्रोसेस को करने में समय लगता है। इसलिए ट्रेन जाने में देरी हो जाती है। शुक्रवार को भेजी गई दो ट्रेन पूरी तरह से भरी हुई थीं। प्रत्येक ट्रेन में 1188 लोग गए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जालंधर से तीन ट्रेन चली, श्रमिकों की भीड़ बनी सिरदर्द

लॉकडाउन में स्पेशल ट्रेनों से घर वापसी के लिए श्रमिकों की भारी भीड़ शुक्रवार को जालंधर में उमड़ पड़ी। आसपास के जिलों से भी श्रमिक बिना रजिस्ट्रेशन के पहुंचने लगे, जिससे स्थानीय पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। दोपहर 12 बजे यूपी के सुल्तानपुर, शाम पांच बजे बिहार के मुजफ्फरपुर के लिए ट्रेन रवाना हुई लेकिन सुबह से ही जिले में श्रमिकों की भीड़ चौराहों पर देखने को मिलने लगी थी। तीसरी ट्रेन रात 11 बजे यूपी के अकबरपुर के लिए रवाना हुई।     

शुक्रवार को पहली ट्रेन सुल्तानपुर के लिए दोपहर 12 बजे रवाना हो गई। इसके बाद मुजफ्फरपुर के लिए ट्रेन अपने निर्धारित समय शाम 5 बजे छूटी। सुबह छह बजे ही बड़ी संख्या में श्रमिकों की भीड़ जीएनडीयू कैंपस लाडोवाली रोड पर जमा होने लगी। वहां पर सोशल डिस्टेंस बिल्कुल खत्म हो गया। 

पुलिस को भीड़ को कंट्रोल करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालात यह था कि सुल्तानपुर की बजाय आजमगढ़, गोरखपुर व अन्य जिलों को जाने के लिए भी लोग बोरिया बिस्तर लेकर पहुंच गए। इसके बाद एसीपी सेंट्रल हरसिमरत सिंह छेतरा व पुलिस टीम ने सख्ती के साथ सिर्फ सुल्तानपुर जाने वालों को रोका। इसके अलावा दूसरे जिलों के लोगों को ग्राउंड से बाहर करवाया। वहीं सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर की तरफ से बनवाए गए करीब एक हजार फूड पैकेट यात्रियों को दिए गए। 

मोहाली से हरदोई के लिए स्पेशल ट्रेन और उत्तराखंड तीन बसें रवाना

मोहाली में फंसे प्रवासियों को उनके राज्यों में भेजने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को मोहाली रेलवे स्टेशन से हरदोई (यूपी) के लिए 1301 लोगों को लेकर एक स्पेशल ट्रेन सुबह ठीक 10 बजे रवाना हुई। इस ट्रेन में सवार होते समय लोगों ने सामाजिक दूरी के दिशा-निर्देश का पालन किया। इस ट्रेन में सवार सभी लोगों को पैक भोजन दिया गया। 

जिला रेड क्रॉस सोसाइटी की तरफ से उन्हें बिस्कुट और पानी की बोतल भी दी गई। इससे पहले ट्रेन में जाने वाले लोगों की कलेक्शन सेंटर में बढ़िया तरीके से स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद उन्हें बसों में बैठाकर रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया गया। बसों को चलाने से पहले और लोगों को रेलवे स्टेशन पर छोड़ने के बाद बसों को सैनिटाइज किया गया। वहीं, दूसरी ओर प्रशासन ने उत्तराखंड के लिए तीन बसों में बैठाकर 91 लोगों को रवाना किया। यहां से अपने घर जा रहे लोगों ने प्रशासन का धन्यवाद किया।

पटियाला से यूपी रवाना हुई दूसरी स्पेशल ट्रेन

उत्तर प्रदेश के लोगों को लेकर शुक्रवार शाम दूसरी स्पेशल रेलगाड़ी पटियाला रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। यूपी के जौनपुर जिले करीब 1200 लोगों ने इस गाड़ी में सवार होने से पहले सरकार व प्रशासन का धन्यवाद किया। डीसी कुमार अमित ने बताया कि पंजाब सरकार ने केंद्र समेत संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों साथ तालमेल करके अपनी घर वापसी के इच्छुक लोगों को वापस भेजने का बीड़ा उठाया है, जिसके लिए सारा खर्च पंजाब सरकार उठा रही है।

डीसी ने बताया कि इससे पहले यूपी के ही आजमगढ़ जिले के लोगों को विशेष ट्रेन जरिये रवाना किया गया था। जबकि जम्मू-कश्मीर व राजस्थान के लोगों को भी विशेष बसों जरिये भेजा जा चुका है। आगे बताया कि आने वाले दिनों में यूपी समेत बिहार के अन्य जिलों के लोगों को भी पंजाब सरकार की ओर से अपने खर्चे पर विशेष ट्रेनों जरिये भेजा जाएगा। 

शुक्रवार को यहां रेलवे स्टेशन पर जौनपुर जाने वाले लोगों में बच्चे, बूढ़े, जवान, महिला व पुरुष शामिल रहे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से सभी की मेडिकल स्क्रीनिंग भी की गई। सभी को प्रशासन की तरफ से पानी की बोतलें व खाने-पीने की चीजें भी दी गईं।

फिरोजपुर से दस अप्रैल को श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलने की संभावना
करीब चार हजार मजदूरों ने घर लौटने के लिए जिला प्रशासन के पास रजिस्ट्रेशन करवाया है। फिरोजपुर से दस अप्रैल को श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई जा सकती है। उल्लेखनीय है कि रेल डिवीजन फिरोजपुर के मुताबिक कुल 16 ट्रेनें चलाई गई हैं। जालंधर से आठ, लुधियाना से सात और अमृतसर से एक ट्रेन चलाई जा चुकी है। इनसे अब तक 17 हजार 938 मजदूरों को अपने घर भेजा जा चुका है। जिला प्रशासन ने स्कूलों में सेंटर स्थापित किए हैं, जो मजदूरों के आवेदन स्वीकार कर रहे हैं। यहीं पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मजदूरों का चेकअप भी कर रही हैं। इनको एसएमएस भेज कर ट्रेन चलाने की जानकारी दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed