फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus in Haryana News in Hindi: 311 people infected with Corona Virus in Haryana

कोरोनाः हरियाणा के तीन जिलों में हालात गंभीर, 8 संक्रमण मुक्त, 330 पॉजिटिव, 255 हो चुके ठीक

Thu, 30 Apr 2020 09:32 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 30 Apr 2020 09:32 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Haryana News in Hindi: 311 people infected with Corona Virus in Haryana
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala

हरियाणा के आठ जिले इस वक्त संक्रमण से पूरी तरह मुक्त हो चुके हैं। तीन जिलों के हालात फिलहाल गंभीर हैं। बावजूद इसके प्रदेश में संक्रमण रिकवरी दर भी लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य महकमा अब सैंपल जांच की रफ्तार भी और बढ़ाएगा ताकि जल्द से जल्द प्रदेश को संक्रमण मुक्त किया जा सके। इस वक्त सूबे में से 330 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 255 मरीज ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में इस वक्त करनाल, सिरसा, यमुनानगर, जींद कैथल, कुरुक्षेत्र, चरखी दादरी और फतेहाबाद संक्रमण से पूरी तरह मुक्त है। यहां सभी मरीज ठीक हो चुके हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है। नूंह, गुरुग्राम और सोनीपत में फिलहाल मरीजों की संख्या दहाई का आंकड़ा पार है। फरीदाबाद में भी अधिक मरीजों के बावजूद अब स्थिति संभलने लगी है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य महकमे के अनुसार अभी तक प्रदेश में 3 मौत अंबाला, करनाल और रोहतक में हो चुकी है। अभी तक विभिन्न जिलों में कुल पॉजिटिव मरीजों में से अंबाला में 14, भिवानी में 3, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 46, फतेहाबाद में 1, गुरुग्राम में 51, हिसार में 4, जींद में 2, करनाल में 6, कैथल  में 2, कुरुक्षेत्र में 2, नूंह में 58, पलवल में 34, पानीपत में 13, पंचकूला में 18, रोहतक में 4, सिरसा में 4, सोनीपत में 25, यमुनानगर में 3 और झज्जर में 6 मरीज सामने आ चुके हैं। गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में 14 इटालियन मरीजों को भी रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, अंबाला में 10, भिवानी में 2, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 41, फतेहाबाद में 1, गुरुग्राम में 36, हिसार में 2, जींद में 2, करनाल में 5, कैथल में 2, कुरुक्षेत्र 2, नूंह में 46, पलवल में 32, पानीपत में 5, पंचकूला में 13, रोहतक में 0, सिरसा में 4, सोनीपत में 4, यमुनानगर में 3 मरीजों समेत सभी 14 इटालियन संक्रमित मरीज भी ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed