{"_id":"5e73b8488ebc3e77b6384cf8","slug":"coronavirus-in-haryana-news-four-suspect-of-corona-virus-found-in-haryana-s-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: पंचकूला में भी मिले कोरोना के चार संदिग्ध, एक हफ्ता पहले इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया से लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: पंचकूला में भी मिले कोरोना के चार संदिग्ध, एक हफ्ता पहले इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया से लौटे
Fri, 20 Mar 2020 12:10 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
पंचकूला के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में गुरुवार को कोरोना के चार संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया गया है। इनकी देखरेख तैनात टीम की ओर से की जा रही है। ये चारों करीब एक हफ्ता पहले ही इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया से आएं हैं। इनकी जांच के बाद इन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर सैंपल लिए गए। सैंपल जांच के लिए पीजीआई भेजे गए हैं।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल के स्पेशल फ्लू वार्ड में अब तक 167 लोग जांच कराने पहुंचे हैं। इनमें 15 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। हालांकि अभी तक पीजीआई की ओर से की गई 11 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोग सिविल अस्पताल के स्पेशल फ्लू वार्ड में जांच कराने आ रहे हैं।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि सभी पार्कों के बेंच सैनेटाइज किए जाएंगे। इसके अलावा पार्क के झूलों, बस स्टॉप, टोल प्लाजा, बस स्टैंड, निजी एवं सरकारी अस्पतालों के वार्ड में स्प्रे किया जाएगा। अस्पताल के कर्मचारियों को हाथ धोकर ही आने का कहा गया है। वे हाथ धोने के बाद उसे सैनेटाइज करें। सिविल अस्पताल में भी कड़े प्रबंधन किए गए हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी पार्कों सहित अस्पताल के वार्डों को सभी जगह रोजाना सैनेटाइज किया जाएगा। इसके लिए दवा भी विभाग की ओर से मुहैया कराई जाएगी। कोराना से बचाव के लिए विभाग की ओर से पूरी तैयारी की गई है। आइसोलेशन वार्ड में आए चार मरीजों की देखभाल की जा रही है। - डॉ. जसजीत कौर, सीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6