फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus In Haryana: Case filed against five Jamaatis in Yamuna nagar of Haryana

हरियाणा: यमुनानगर में पांच जमातियों पर केस, गृह मंत्री बोले- अब जो भी सामने आएगा वो जेल जाएगा

Thu, 09 Apr 2020 09:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 09 Apr 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus In Haryana: Case filed against five Jamaatis in Yamuna nagar of Haryana
गृह मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो

निजामुद्दीन मरकज से लौटे जमातियों की लगातार बढ़ रही संख्या को लेकर हरियाणा सरकार भी सकते में है। अल्टीमेटम का समय बीतने के बाद यमुनानगर में ऐसे पांच मामले सामने आये हैं, जिनमें संक्रमण के लक्षण पाए गए हैं। जिसके बाद यमुनानगर पुलिस ने सभी पांच जमातियों पर केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


अब इस बात का पता लगाया जा रहा है कि ये सभी जमाती किन लोगों के संपर्क में आए थे। उन सभी का टेस्ट करवाया जाएगा। ऐसे में हरियाणा सरकार को अभी और भी जमातियों के छुपे होने का संदेह है। जिसके चलते अब हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने इनके खिलाफ कड़ा एक्शन लेने का मन बनाया है।
विज्ञापन


गृह मंत्री अनिल विज कहा कि अब इन्हें दिया गया अल्टीमेटम खत्म होने के बाद जो भी सामने आएगा वो जेल जाएगा। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास  (धारा-307) के तहत मामला दर्ज होगा। विज ने बताया कि अल्टीमेटम के बाद कई जमाती सामने भी आए हैं। उन्होंने डीजीपी से इस बाबत जिलावार संख्या मांगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि करीब 25 जमाती और सामने आए हैं लेकिन अभी और भी लोगों के छुपे होने की आशंका है। विज ने बताया कि हरियाणा में अभी तक 133 एक्टिव कोरोना के मरीज हैं, जिसमे से 105 तब्लीगी मरकज से जुड़े लोग हैं।

हरियाणा में तब्लीगी जमातियों की संख्या 1597 पहुंची

निजाममुद्दीन मरकज से लौटे जमातियों की लगातार बढ़ रही संख्या को ले कर हरियाणा सरकार भी सकते में है। अल्टीमेटम का समय बीतने के बाद यमुनानगर में ऐसे 5 मामले सामने आये हैं जिनमे संक्रमण के लक्षण पाए गए है। जिसके बाद यमुनानगर पुलिस ने सभी 5 जमातियों पर केस दर्ज कर लिया है। अब इस बात का पता लगाया जा रहा है कि ये सभी जमाती किन लोगों के संपर्क में आए थे। उन सभी लोगों का टेस्ट करवाया जाएगा, जिनके संपर्क में ये जमती आये थे।

ऐसे में हरियाणा सरकार को अभी और भी तब्लीगियों के हरियाणा में छुपे होने का संदेह है। जिसके चलते अब हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने इनके खिलाफ कड़ा एक्शन लेने का मन बनाया है। गृह मंत्री अनिल विज कहा कि अब इन्हें दिया गया अल्टीमेटम खत्म होने के बाद जो भी सामने आएगा वो जेल जाएगा, उसके खिलाफ हत्या के प्रयास यानी धारा 307  के तहत मामला दर्ज होगा। विज ने बताया कि अल्टीमेटम के बाद कई जमाती सामने भी आए हैं।

उन्होंने डीजीपी से इस बाबत जिलावार संख्या मांगी है। उन्होंने बताया कि करीब 25 जमाती और सामने आए हैं, लेकिन अभी और भी लोगों के छुपे होने की आशंका है। विज ने बताया कि हरियाणा में अभी तक 133 एक्टिव कोरोना के मरीज हैं, जिसमे से 105 तब्लीगी मरकज से जुड़े लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed