फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus in Chandigarh News in Hindi: Seven more coronavirus positive found in Chandigarh

चंडीगढ़ में देर रात मिले सात और कोरोना पॉजिटिव, एक संदिग्ध की मौत, कुल 142 संक्रमित

Fri, 08 May 2020 03:45 AM IST
ajay kumar वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 May 2020 03:45 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Chandigarh News in Hindi: Seven more coronavirus positive found in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala

जीएमएसएच- 16 में बुधवार को भर्ती बापूधाम के शास्त्री नगर निवासी एक कोरोना के संदिग्ध मरीज की गुरुवार की रात मौत हो गई। उसकी उम्र 45 साल थी। उसका नमूना बुधवार की दोपहर को लिया गया था। लेकिन 24 घण्टे गुजरने के बाद भी उसकी रिपोर्ट नहीं आ सकी। उसके साथ आइसोलेशन वार्ड में अन्य 4 और संदिग्ध मरीज भी भर्ती थे। उनकी रिपोर्ट का भी इंतजार है। शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 142 पहुंच गई है।

विज्ञापन


10.30 बजे संख्या हो गई 18
शाम 5 बजे तक पॉजिटिव मिले कुल मरीजों की संख्या 11 थी जो रात 10. 30 बजे बढ़कर 18 हो गई। सात नए केस में भी छह बापूधाम के और एक सेक्टर- 27 का मरीज शामिल है। बापूधाम के मरीजों में 65 साल का पुरुष और 33 साल की महिला एक ही परिवार के और 24 साल का एक युवक, 16 साल का एक युवक, 18 साल का युवक और 24 साल का एक युवक शामिल है। जबकि एक अन्य मरीज सेक्टर- 27 का 45 साल का युवक है। ये सभी सेक्टर- 16 स्थित जीएमएसएच में भर्ती हैं।
विज्ञापन


7 घण्टे की रिपोर्ट 6 दिन में भी नहीं आई
जीएमएसएच- 16 के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना के दो दर्जन से ज्यादा संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट छठवें दिन भी नहीं आई। अस्पताल की इमरजेंसी के सामने की बिल्डिंग में तीसरे तल पर भर्ती बापूधाम के 20 मरीजों की रिपोर्ट 6 दिन बाद भी नहीं मिली। उन सभी संदिग्धों को कोरोना के शक पर 2 अप्रैल को यहां भर्ती किया गया था। उस दिन से लगातार वो सभी लोग अपनी रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन लोगों कहना है कि संदिग्ध के तौर पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करके भुला दिया गया है। बार-बार पूछने पर बस एक ही जवाब मिलता है कि जब रिपोर्ट आएगी तब पता चल जाएगा। वही गुरुवार की रात एक संदिग्ध मरीज की मौत के बाद उन लोगों का डर और बढ़ गया है। उनका कहना है कि एक साथ सभी को ऐसे भर्ती रखा गया है कि जो संक्रमित नहीं होगा उसे भी संक्रमण हो जाएगा। इस बाबत अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने में देरी का कारण टेस्ट सेंटर में सैंपल की अधिकता है। इसलिए तय समय से ज्यादा वक्त लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed