फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus in Chandigarh News in hindi: 48 patients discharged from PGI

PGI से 48 मरीजों को छुट्टी, अब बदला नियम, तीन दिन में नहीं आया बुखार तो 10 दिन में होंगे डिस्चार्ज

Wed, 20 May 2020 11:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 20 May 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Chandigarh News in hindi: 48 patients discharged from PGI
पीजीआई से 48 लोगों को मिली छुट्टी।

चंडीगढ़ के लिए बुधवार का दिन राहत भरा रहा। एक दिन में ही पीजीआई में भर्ती कोरोना पॉजिटिव 48 मरीजों को छुट्टी मिली। कोरोना मरीजों को डिस्चार्ज करने की गाइडलाइन के मुताबिक 48 में से 45 मरीजों को पीजीआई से सूद भवन में क्वारंटीन किया गया है। पीजीआई डायरेक्टर डॉ. जगतराम ने बताया कि इन मरीजों को 7 दिन तक देखरेख में रखा जाएगा। 

विज्ञापन


इस दौरान कोरोना के लक्षण नहीं आए तो उन्हें घर भेज दिया जाएगा। इन 45 लोगों ने पीजीआई में दो हफ्ते यानी 14 दिन का आइसोलेशन वार्ड में क्वारंटीन पीरियड पूरा किया है। इस बीच इनमें से किसी में भी कोरोना के लक्षण सामने नहीं आए। उन्होंने बताया कि ये चंडीगढ़ के साथ ही पीजीआई के लिए भी खुशी की बात है, क्योंकि एक दिन में अब तक इतने ज्यादा मरीजों को डिस्चार्ज नहीं किया गया था। वहीं, तीन अन्य मरीज ऐसे भी हैं, जिन्हें पीजीआई से सीधे घर भेजा गया है। उनकी रिपीट टेस्ट पहले ही निगेटिव आ गई थी।     
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- चंडीगढ़: धीरे-धीरे पटरी पर आने लगा सार्वजनिक परिवहन, 16 रूटों पर सीटीयू की 47 बसें दौड़ीं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये तीन पीजीआई से सीधे घर गए
बुधवार को पीजीआई से तीन ऐसे भी मरीज डिस्चार्ज हुए, जो सीधे अपने घर गए। ये तीनों मरीज भी बापूधाम के हैं। घर जाने वाले मरीजों में एक 50 साल की महिला, एक 16 साल की किशोरी और 10 साल का बच्चा शामिल है। पीजीआई से घर जाते समय इन मरीजों ने डॉक्टरों के साथ पीपीई किट में ही सेल्फी ली। उनकी बातों से उनकी खुशी का इजहार हो रहा था।

दो बार में 45 लोगों को मिली छुट्टी

डिस्चार्ज के नए मानक को फॉलो करते हुए बुधवार को पीजीआई से 45 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। उन मरीजों को दो बैच में डिस्चार्ज किया गया। सुबह 11 बजे 18 लोगों को डिस्चार्ज कर सूद भवन भेजा गया। इन 18 लोगों में सात पुरुष और 11 महिलाएं शामिल थीं, जबकि दोपहर 3 बजे 27 लोगों को डिस्चार्ज कर सूद भवन भेजा गया। 

उन 27 लोगों में 14 पुरुष और 13 महिलाएं शामिल थीं। पीजीआई से डिस्चार्ज होते समय इन मरीजों ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए पीजीआई प्रशासन और डॉक्टरों को धन्यवाद दिया। मरीजों का कहना था कि कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी से बचाकर पीजीआई के डॉक्टरों ने उन्हें एक नया जीवन दिया है।     

अब बदला नियम, 10 दिन में मरीज होंगे डिस्चार्ज
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की नई गाइडलाइन के मुताबिक अब कोरोना के मरीज को डिस्चार्ज करने से पहले उनके दो रिपीट टेस्ट के निगेटिव आने का इंतजार नहीं किया जाएगा। कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद तय समय के दौरान दिए गए इलाज के बाद लगातार 3 दिनों तक बुखार न आना ही उनके ठीक होने का मानक होगा। उसके बाद उसे 10 दिन के अंदर डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। यानी कोरोना संक्रमित मरीज को आइसोलेशन वार्ड में रखे जाने पर अगर तीन दिन के अंदर लक्षण सामने नहीं आते हैं तो उन्हें 7 दिन का क्वारंटीन पूरा करने के बाद 10 दिन में डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। 

पीजीआई ने स्वास्थ्य मंत्रालय की नई गाइडलाइन को मानते हुए बुधवार को बापूधाम के 45 कोरोना पॉजिटिव लोगों को डिस्चार्ज किया, जिन्हें सूद भवन में अगले 7 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया गया है। सात दिन का समय पूरा करने के दौरान दोबारा उनमें कोई लक्षण न आने पर उन्हें घर भेज दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed