{"_id":"5e73af668ebc3e768258b076","slug":"coronavirus-in-chandigarh-news-a-suspect-of-corona-virus-flee-from-pgi-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस की संदिग्ध मरीज पीजीआई चंडीगढ़ से भागी, मोहाली में दर्ज हुआ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस की संदिग्ध मरीज पीजीआई चंडीगढ़ से भागी, मोहाली में दर्ज हुआ केस
Thu, 19 Mar 2020 11:14 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
पीजीआई चंडीगढ़
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से संदिग्ध एक महिला मरीज को जिला प्रशासन की ओर से पीजीआई में भर्ती करवाया गया था। लेकिन महिला रात को मौका पाकर वहां से फरार हो गई। जैसे ही इसका पता पीजीआई प्रबंधन को लगा तो उन्होंने तुरंत मोहाली प्रशासन के अधिकारियों को सूचित किया।
विज्ञापन
इसके बाद जिला प्रशासन ने तुरंत महिला के परिजनों से संपर्क किया और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं, महिला के खिलाफ थाना फेज-8 में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। महिला पर बीमारी से लोगों का जीवन खतरे में डालने जैसी ही धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। डीसी गिरीश दियालन ने केस दर्ज करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक उक्त महिला की उम्र 26 साल है। वहीं, वह सेक्टर-68 की रहने वाली है। वह, कुछ समय पहले यूके से आई थी। इसके बाद कोरोना का संदिग्ध केस होने के चलते उसे पीजीआई में भर्ती करवाया गया था। प्रशासन को उम्मीद थी कि सब कुछ ठीक चल रहा है। इसी बीच पता चला कि 19 मार्च को सुबह 12.24 बजे महिला इमरजेंसी से गायब है। इसका पता चलते ही पीजीआई अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। क्योंकि खतरा था कि महिला अगर दूसरों के संपर्क में गई तो कई अन्य लोगों को भी बीमारी दे सकती है।
विज्ञापन
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत मोहाली के अधिकारियों को सूचित कर दिया था। इस पर मोहाली प्रशासन ने महिला के परिवार से संपर्क किया। फिर महिला को होम आइसोलेशन कर रखा गया है। हालांकि जिला प्रशासन ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है। इसके साथ ही महिला पर केस दर्ज किया है। वहीं, प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह इस मुसीबत के समय में प्रशासन का सहयोग करें और जहां तक हो सके भीड़ में न जाएं।