Coronavirus in Haryana: पंचकूला में तीन जमाती मिले पॉजिटिव, प्रदेश में संक्रमितों की संख्या हुई 161
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 161 हो गई है जबकि 15 हजार से अधिक मरीज अभी भी मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखे गए हैं। झज्जर, पानीपत, गुरुग्राम व पंचकूला में नए मामले आए हैं। कुल संक्रमित मरीजों में काफी संख्या में तब्लीगी जमात के मरीज भी है।
कुल संक्रमित 161 मरीजों में से अंबाला में 6, भिवानी में 2, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 28, फतेहाबाद में 1, गुरुग्राम में 32, हिसार में 1, जींद में 1, करनाल में 5, कैथल में 2, नूंह में 38, पलवल में 28, पानीपत में 4, पंचकूला में 5, रोहतक में 1, सिरसा में 3, सोनीपत में 2 और झज्जर में 1 मरीज सामने आ चुका है।
कहां कब हुई कोरोना से मौत
- 3 अप्रैल को अंबाला के 67 साल के बुजुर्ग की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हुई थी।
- रोहतक की महिला की राम मनोहर लोहिया अस्पताल दिल्ली में कोरोना से मौत हुई थी।
- 4 अप्रैल को सोनीपत निवासी एसआई की दिल्ली के अस्पताल में मौत हुई थी।
- 5 अप्रैल को करनाल के गांव रसीन निवासी 58 वर्षीय बुजुर्ग की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हुई थी।
- 6 अप्रैल को गुरुग्राम अस्पताल में फाजिलपुर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई।
- 8 अप्रैल को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भिवानी निवासी 82 वर्षीय महिला की मौत हुई।
पंचकूला में कोरोना के तीन नए मामले
इसी के साथ अब पंचकूला में कोरोना के मरीजों की संख्या पांच हो गई है। पीजीआई की रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इसकी पुष्टि की है। पंचकूला जिला स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी राजीव नरवाल ने बताया कि तीनों मरीजों की पूरी निगरानी रखी जा रही है।
इससे पहले पंचकूला की खड़ग मंगोली की एक महिला और सेक्टर -11 में एक महिला स्टाफ नर्स में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इनका इलाज अभी चल रहा है। इनके रोजाना सैंपल लेकर जांच की जा रही है।
बहादुरगढ़ में नर्स के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मोहल्ला प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित
गौरतलब है कि देर शाम दिल्ली में स्थित एक अस्पताल में कार्यरत स्टाफ नर्स द्वारा स्वयं के बारे में कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना प्रशासन को दी गई। यह महिला दिल्ली के ही अस्पताल में इलाज करवा रही है। जिलाधीश जितेंद्र कुमार ने बताया कि कंटेनमेंट एरिया के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।
एसडीएम बहादुरगढ़ तरुण कुमार पावरिया की देखरेख में इस एरिया की नियमित रिपोर्ट अपडेट ली जाएगी। जिलाधीश ने आदेश में कहा कि कंटेनमेंट एरिया के तहत धर्मपुरा मोहल्ले को पूरी तरह से सील किया जा रहा है। साथ ही मोहल्लावासियों के घर से बाहर निकलने सहित अन्य स्थानों पर आवागमन भी पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।