{"_id":"5e7280628ebc3e72b4220f54","slug":"coronavirus-employee-suffering-from-cold-cough-and-fever-reached-at-hospital-in-pathankot","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित कर्मी को ट्रेन से उतारा, कोरोना पॉजीटिव सुनते ही बेहोश हुई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित कर्मी को ट्रेन से उतारा, कोरोना पॉजीटिव सुनते ही बेहोश हुई महिला
Thu, 19 Mar 2020 01:42 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 19 Mar 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
गुवाहाटी से जम्मू जा रही लोहित एक्सप्रेस के हाउस कीपिंग डिपार्टमेंट में कार्यरत क्लीनर को खांसी, जुकाम, बुखार व सांस लेने में दिक्कत आने पर पठानकोट कैंट स्टेशन पर उतार दिया गया। टीटी ने 108 नंबर पर कॉल कर युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल पहुंचते ही शहर में अफवाह फैल गई कि कोरोना का पॉजीटिव मरीज पहुंचा है। इससे अस्पताल में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
एसएमओ डा.भूपिंद्र सिंह का कहना है कि स्क्रीनिंग के दौरान युवक में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए। गुवाहाटी से आते हुए युवक की कुछ तबीयत खराब हुई थी और उसे कमजोरी लग रही थी। फिलहाल सेहत विभाग ने टेस्ट कर युवक को बचाव के लिए जानकारी व दवा दी है। उक्त युवक असम के जिला अंबासा का रहने वाला है।
विज्ञापन
कोरोना पॉजीटिव सुनते ही बेहोश हुई महिला
सिविल अस्पताल में अचानक अफवाह फैली कि एक कोरोना पॉजीटिव मरीज पहुंचा है। किसी ने एसएमओ ऑफिस में जाकर बोल दिया। एसएमओ ओपीडी में बैठे थे। 30 वर्षीय महिला जनरल चेकअप के लिए आई थी। कोरोना मरीज की बात सुनकर महिला अचेत हो गई। एसएमओ और स्टाफ ने होश आने पर महिला को समझाया कि यह मात्र अफवाह थी।
विज्ञापन