{"_id":"5f6b06c38eb96e7d3175ebe2","slug":"coronavirus-cases-reducing-in-chandigarh-panchkula-mohali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्राइसिटी में घट रहे हैं कोरोना संक्रमण के केस, विशेषज्ञ बोले- कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी अभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राइसिटी में घट रहे हैं कोरोना संक्रमण के केस, विशेषज्ञ बोले- कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी अभी
Wed, 23 Sep 2020 01:56 PM IST
खुशबू गोयल
आशीष वर्मा, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 23 Sep 2020 01:56 PM IST
सार
- ट्राइसिटी में बीते एक हफ्ते में कम हुई संक्रमण की रफ्तार
- सात दिन में 1996 लोग संक्रमित, 2292 लोग ठीक हुए
- केंद्र सरकार की टीम ने एक हफ्ते पहले सौंपे थे सुझाव
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार की ओर से कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए गठित विशेषजों की टीम की ओर से दी गईं हिदायतों का असर दिखने लगा है। पिछले एक हफ्ते का ट्रेंड देखें तो कोरोना के केसों में गिरावट आई है। 16 सितंबर को चंडीगढ़ में 24 घंटे में 366 केस दर्ज किए गए थे जबकि मंगलवार को 266 नए संक्रमित मिले। इसके उलट टेस्ट बढ़ गए हैं। चंडीगढ़ में एक दिन में अब 1400 से 1600 टेस्ट किए जा रहे हैं। शहर में औसतन रोजाना 1500 टेस्ट किए जा रहे हैं। दो हफ्ते पहले तक एक दिन में करीब 900 टेस्ट हो रहे थे।
एक और अच्छी खबर है कि 16 से 22 सितंबर तक कुल 1996 लोग संक्रमित हुए, जबकि 2292 लोग ठीक हो चुके हैं। हालांकि सिर्फ चंडीगढ़ ही नहीं बल्कि ट्राइसिटी केसों में केसों में गिरावट दर्ज की जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। केसों की निगरानी कुछ दिनों तक और करनी होगी। उसके बाद ही कुछ आकलन किया जा सकता है। चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. जी दीवान का कहना है कि अब फोकस जल्द से जल्द संक्रमित व्यक्ति को आइसोलेट कर उनके संपर्क में आए व्यक्तियों की पहचान करना।
शहर को पांच जोन में बांटा गया है। शहर के सभी अस्पताल 22, 16, 45, मनीमाजरा और सेक्टर-32 के साथ इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम (आईडीएपी) की टीम को जोड़ दिया गया है। टीम के पास रात तक सभी पाजिटिव मरीजों की लिस्ट पहुंच जाती है और सुबह होते ही टीम मरीजों के घर जाकर उनसे संपर्क करती है। पीजीआई के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के एडिशनल प्रोफेसर रविंद्र खैवाल का कहना है कि अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। केसों में गिरावट है। लेकिन लोगों को ढिलाई नहीं बरतनी है। मास्क पहनने व सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।

केंद्र की टीम ने एक हफ्ते पहले सौंपे थे सुझाव
- संक्रमित के संपर्क में आने वालों की जल्द करें पहचान
- मरीज को घर में रखना है या कोविड सेंटर में 24 घंटे में लें फैसला
- सेक्टर-32 मेडिकल कालेज में टेस्ट की संख्या बढ़ाएं
- कांटेक्ट ट्रेसिंग की टीम पर अधिकतम 25 एक्टिव केस हों
- पीजीआई की इमरजेंसी में एंटीजेन परीक्षण हो
कब कितने केस आए
22 सितंबर
चंडीगढ़ 266
मोहाली 188
पंचकूला 84
21 सितंबर
चंडीगढ़ 240
पंचकूला 75
मोहाली 150
20 सितंबर
चंडीगढ़ 286
मोहाली 134
पंचकूला 185
19 सितंबर
चंडीगढ़ 290
पंचकूला 157
मोहाली 239
18 सितंबर
चंडीगढ़ 260
मोहाली 337
पंचकूला 251
17 सितंबर
चंडीगढ़ 288
पंचकूला 242
मोहाली 278
16 सितंबर
चंडीगढ़ 366
पंचकूला 147
मोहाली 249