फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona Warriors honored Parade Ground chandigarh

सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में, 211 कोरोना वॉरियर्स को किया जाएगा सम्मानित

Fri, 14 Aug 2020 10:21 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Corona Warriors honored Parade Ground chandigarh
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न विभागों में कार्यरत 211 अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करेगा। प्रशासन इस बार सिर्फ कोरोना वॉरियर्स को ही सम्मानित करेगा। सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कुछ चुनिंदा लोगों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। अन्य को दफ्तर में ही विभाग के प्रमुखों की ओर से सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम से जिन कर्मचारियों को सम्मानित किया जाना है, उनमें एडिशनल सेक्रेटरी (होम) कुलजीत सिंह माही, एडिशनल कमिश्नर अनिल कुमार गर्ग, एसई बीएंडआर संजय अरोड़ा, सेक्रेटरी मार्किट कमेटी जरनैल सिंह, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर रोड डिवीजन रविंदर कुमार शर्मा, एमओएच अमृतपाल सिंह, एसडीओ जंगशेर सिंह, एसडीई का अतिरिक्ति चार्ज देख रहे विजय बहादुर, सोशल डेवलपमेंट ऑफिस विवेक त्रिवेदी, सीनियर असिस्टेंट गगनदीप शर्मा, इंस्पेक्टर इंफोर्समेंट दर्शन पाल सिंह, इंस्पेक्टर इंफोर्समेंट सुनील दत्त, जूनियर असिस्टेंट विवेक मेहता, जूनियर असिस्टेंट अंशू चंदना, जूनियर असिस्टेंट सोनिया रानी, लीडिंग फायर अमरजीत सिंह, लीडिंग फायरमैन सत्येंद्र, फायरमैन नवीन कुमार, वॉचरूम ड्यूटी ऑपरेटर परमवीर ठाकुर, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर चंद्र मोहन, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर मोहिंदर पाठक आदि को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा डायरेक्टर हॉस्पिटैलिटी राकेश कुमार पोपली को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीसी ऑफिस से यह होंगे सम्मानित
डिप्टी कमिश्नर ऑफिस से एसडीएम ईस्ट सुधांशु गौतम, एसडीएम साउथ सतीश कुमार जैन, रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी विराट, असिस्टेंट इस्टेट ऑफिसर मनीष कुमार लोहान, एडिशनल कमिश्नर एमसी सौरभ कुमार अरोड़ा, सेक्रेटरी स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी हरजीत सिंह संधू, कंट्रोलर प्रिटिंग एंड स्टेशनरी जगजीत सिंह, असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर आरके चौधरी, डीआईओ एनआईसी नूर सिंह सैनी, पीए टू डीसी सतीश शर्मा, जूनियर असिस्टेंट मनीषा पुंडीर, एसआई इस्टेट ऑफिस परवीन मित्तल, ईटीओ अमनप्रीत सिंह, ईटीओ मानेक अहलावत, सुपरिंटेंडेंट डीसी ऑफिस राजिंद्र कुमार, सीनियर सीडीआई संजीव कोहली, सीनियर असिस्टेंट महावीर सिंह, स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट हिमांशु शर्मा, पीए टू एडीसी जतिंदर सिंह, स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट अभिषेक कौशिक, इंसिडेंट कमांडर इंदरजीत आनंद, विजय कुमार, मोहित खन्ना, अवतार सिंह, एक्सईएन सुरेश कुमार, इंसिडेंट कमांडर इंदरजीत सिंह, मोहित हांडा, अक्षय वर्मा, विकास गोयल, एजुकेशन डिपार्टमेंट के स्टेट लाइजनिंग ऑफिसर बिक्रम राणा, डिस्ट्रिक्ट इंप्लॉयमेंट ऑफिसर संदीप कुमार, जीएमएसएसएस धनास लेक्चरर रमेश कुमार, राम सुंदर यादव, सब इंस्पेक्टर सेक्टर-26 पुलिस चौकी रोहताश यादव को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन, लेबर और सीएचबी ये यह होंगे सम्मानित
वन व पर्यावरण विभाग से वैज्ञानिक सीपीसीसी विवेक पांडेय और डिप्टी फॉरेस्ट रेंजर भूपिंदर सिंह को सम्मानित किया जाएगा। लेबर विभाग से असिस्टेंट लेबर कमिश्नर वरुण बेनीवाल, जूनियर असिस्टेंट अरुण कुमार, क्लर्क बिमल किशोर, क्लर्क परवीन कुमार, क्लर्क सविता को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) के चीफ इंजीनियर राजीव कुमार सिंग्ला और डायरेक्टर पब्लिक रिलेशन राजीव तिवारी, पब्लिक रिलेशन ऑफिसर स्वाति मुंजाल, असिस्टेंट पब्लिक रिलेशन ऑफिसर सुरभि, सीनियर फोटोग्राफर अभिमन्यु राणा और प्रेसरूम अटेंडेंट खेमचंद को भी सम्मानित किया जाएगा।
एसोसिएशन, एनजीओ, सोसाइटीज
संत निरंकारी मिशन सेक्टर-30, चंडीगढ़ बिजनेस काउंसिल, इंडियन फेडरेशन ऑफ युनाइटेड नेशन्स एसोसिएशन, रोटरी क्लब को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, गुरु ग्रंथ साहिब सेवा सोसाइटी, सरबत द भला, क्राफ्ड, फॉसवेक, इस्कॉन मंदिर, जोशी फाउंडेशन, चंडीगढ़ व्यापार मंडल, शिरडी साईं समाज मंदिर और राधा स्वामी सत्संग ब्यास को सम्मानित किया जाएगा।

10 नॉन-ऑफिशियल लोग भी होंगे सम्मानित
यूटी प्रशासन शहर के 10 नॉन-ऑफिशियल लोगों को भी सम्मानित करेगा। इसमें पूजा बख्शी, विनोद कुमार उर्फ सोनू, करण गिल्होत्रा, कमलजीत सिंह पंक्षी, रविंदर सिंह, सुनील शर्मा, नीना तिवारी, गरिमा शर्मा, चंद्र शेखर और देवी प्रसाद खंडेलिया शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed