{"_id":"5e7335658ebc3e78a90325b7","slug":"corona-virus-punjab-government-instructions-to-follow-precautions","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: पंजाब में बस-ऑटो कल रात 12 बजे से बंद, होटलों-रेस्टोरेंट ढाबों में खाने पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: पंजाब में बस-ऑटो कल रात 12 बजे से बंद, होटलों-रेस्टोरेंट ढाबों में खाने पर रोक
Thu, 19 Mar 2020 10:33 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 19 Mar 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पंजाब में कोरोना वायरस से पहली मौत सामने आई है। एसबीएस नगर (नवांशहर) में हुई इस मौत के साथ ही देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या चार पहुंच गई है। इसके अलावा राज्य में शुक्रवार यानी 20 मार्च को आधी रात 12 बजे से सभी सार्वजनिक परिवहन (सरकारी-निजी बसे और ऑटो) का संचालन बंद करने का फैसला किया गया है। पंजाब बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं भी 31 मार्च तक स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
होटलों, रेस्टोरेंट व ढाबों में खाने पर रोक
पंजाब में कोरोना के खतरे से निपटने के लिए गठित किए गए मंत्री समूह ने गुरुवार को कई अहम फैसले लिए। स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा की अध्यक्षता में हुई मंत्री समूह की बैठक में बोर्ड की सभी परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों में सभी प्रकार की ‘पब्लिक डीलिंग’ पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
मंत्री समूह ने सभी उपायुक्तों, एसएसपी, सीएमओ, एसएमओ को स्टेशन न छोड़ने के लिए निर्देश दिए हैं। राज्य में मैरिज पैलेस, बैंक्वेट हालों में कांफ्रेंस, सेमिनार व समारोहों पर रोक लगाने का फैसला किया है। इसके अलावा होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में खाने-पीने पर भी रोक लगा दी गई है। हालांकि घर पर ऑनलाइन खाना मंगाने या खाना पैक करके ले जाने की छूट रहेगी।
विज्ञापन