{"_id":"5e8031eb8ebc3e77a45bac24","slug":"corona-virus-in-punjab-news-in-hindi-government-strict-on-missing-nris-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में गायब हुए NRI पर सख्त हुई सरकार, ईमेल और हेल्पलाइन नंबर पर मांगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में गायब हुए NRI पर सख्त हुई सरकार, ईमेल और हेल्पलाइन नंबर पर मांगी जानकारी
Sun, 29 Mar 2020 11:03 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 29 Mar 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड -19 पर नियंत्रण पाने के सख्त प्रयासों की कड़ी में पंजाब सरकार ने शनिवार को आम लोगों से अपील की कि राज्य में 30 जनवरी के बाद आए एनआरआई और विदेश यात्रा से लौटे लोगों का विवरण, हेल्पलाइन नंबर 112 पर दर्ज करवाएं।
विज्ञापन
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में एक स्व:घोषणा प्रोफार्मा भी जारी किया गया है, जिसमें प्रवासी भारतीयों और विदेश यात्रा से लौटने वालों को अपना पासपोर्ट नंबर, एयरपोर्ट का नाम, भारत आने की तारीख और पंजाब आने की तारीख जैसे विवरण देने होंगे। उन्होंने बताया कि इन व्यक्तियों को अपने स्थायी पते या मौजूदा ठहरने या होटल, अगर कोई है तो उस संबंधी जानकारी भी देनी होगी। इसके अलावा उन्हें पंजाब में अपने जाने वाले स्थानों और संपर्क नंबर जैसे कि मोबाइल, लैंडलाइन और ई-मेल पते की जानकारी भी देनी होगी।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने आगे बताया कि अगर किसी प्रवासी भारतीय या विदेश से लौटने वाले व्यक्ति ने अपने विवरण जानबूझ कर सरकार से छिपाए तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाने संबंधी विचार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीय यह जानकारी हेल्पलाइन नंबर 112 के अलावा ई-मेल dial-112@punjabpolice.gov.in और वेबसाइट https://ners.in/ पर भी भर सकते हैं। इसके अलावा वह यह जानकारी 112 मोबाइल एप पर भी दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन