फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona virus in Haryana News in Hindi: Corona positive cases increases suddenly in many districts of Haryana

हरियाणा में पहली बार एक दिन में मिले 79 कोरोना संक्रमित, एक की मौत, कुल 535 संक्रमित

Tue, 05 May 2020 12:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 May 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Corona virus in Haryana News in Hindi: Corona positive cases increases suddenly in many districts of Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में पहली बार सोमवार को एक ही दिन में 79 कोरोना संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 535 हो गई है। वहीं, फरीदाबाद में कोरोना से 55 वर्षीय बिहार निवासी व्यक्ति की मौत हो गई। कोरोना से प्रदेश में अब तक 07 लोगों की जान जा चुकी है। एक ही दिन में सोनीपत में 24, अंबाला में 23, झज्जर में 14 और गुरुग्राम में 11 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप है। 

विज्ञापन


उधर, सोमवार को लॉकडाउन में ढील मिलते ही कई जिलों की बाजारों में लोग उमड़ पड़े। कई जगहों पर सामाजिक और दो गज की दूरी का पालन नहीं किया गया। खरीदारी करते समय लोग मास्क भी नहीं लगाए थे। इस तरह के हालात पर गृहमंत्री अनिल विज का कहना है कि ऐसी ही स्थिति रही तो लॉकडाउन के नियमों में सख्ती करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


प्रदेश में सोमवार को कई जिलों में अचानक तेजी से कोरोना संक्रमित नए मरीज सामने आए। सोनीपत में 25, अंबाला में 23, झज्जर में 14, गुरुग्राम में 11, करनाल-फरीदाबाद में 2-2, पानीपत-नूंह में 1-1 मरीजों की संख्या बढ़ गई है। हरियाणा में इस समय 16838 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा गया है। 38138 मरीजों का अभी तक सैंपल टेस्ट हो चुका है, जिसमें से 34501 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है, जबकि 3120 लोगों की सैंपल रिपोर्ट आना अभी बाकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed