फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona vaccine, health worker, front line worker, chandigarh

अभी नहीं लगवाया तो खरीदकर लगवाना होगा कोरोना का टीका

Sat, 20 Feb 2021 01:32 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccine, health worker, front line worker, chandigarh
यूटी प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा चंडीगढ़ प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ? - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। यूटी प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने शुक्रवार को कहा कि शहर के स्वास्थ्य कर्मी और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी तय समय से पहले कोरोना टीका लगवा लें अन्यथा बाजार से खरीदकर लगवाना पड़ेगा। मनोज परिदा ने टीकाकरण अभियान को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों के मन में टीकाकरण को लेकर कई तरह के सवाल हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने फैसला लिया है कि जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें कर्मचारियों की काउंसलिंग के साथ टीकाकरण के फायदे बताए जाएंगे। इसके अलावा रेडियो पर टॉक शो, विज्ञापन, टीवी, नुक्कड़ नाटक आदि से लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

मनोज परिदा ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को टीकाकरण से घबराने की जरूरत नहीं है। देशभर में यह अभियान चल रहा है। केंद्र सरकार की तरफ से टीकाकरण की तिथियां निर्धारित की गई हैं, जिसके तहत सभी अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को टीका लगवाने के लिए एक मार्च तक का समय दिया गया है। जो कुछ कर्मचारी रह जाएंगे, वह 6 मार्च तक टीका लगवा सकेंगे। वहीं, स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगवाने के लिए 20 फरवरी तक का समय दिया गया है। हालांकि, जो स्वास्थ्य कर्मी बाकी रह जाएंगे, वह 25 फरवरी तक टीका लगवा सकेंगे। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि शहर के सभी प्रमुख अस्पतालों में टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। जहां पर अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी व स्वास्थ्य कर्मी सुबह 9 से शाम 4 बजे तक टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed