फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona Vaccination of adolescents between 15 and 18 years starts from 3 January

15 से 18 साल के बीच के किशोरों का टीकाकरण 3 से

Wed, 29 Dec 2021 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Corona Vaccination of adolescents between 15 and 18 years starts from 3 January
चंडीगढ़। कोरोना टीकाकरण अभियान में 15 से 18 साल के बीच के किशोरों को पीजीआई में 3 जनवरी से टीका लगाया जाएगा। पीजीआई प्रशासन के अनुसार इन लोगों के टीकाकरण की सुविधा एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर में होगी। पहला टीका लगने के 28 दिन बाद दूसरी खुराक लगाई जाएगी।
विज्ञापन

पीजीआई प्रशासन ने बताया कि अभिभावक किशोरों के टीकाकरण के लिए कोविन एप के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। इसी क्रम में 10 जनवरी से सभी हेल्थ केयर और फ्रंटलाइन वर्करों के साथ गंभीर बीमारियों से ग्रस्त बुजुर्गों का नेहरू अस्पताल के एलटी 1 में टीके का बूस्टर डोज लगाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने 3 जनवरी से 15 से 18 साल के बीच के किशोरों को पहली डोज के साथ हेल्थ केयर व फ्रंटलाइन वर्करों के साथ गंभीर बीमारियों से ग्रस्त बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगाने की घोषणा की है, जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, लेकिन चिंता की बात यह है कि अब तक स्वास्थ्य विभाग के पास 15 से 18 साल के बीच के किशोरों की सूची उपलब्ध नहीं हो पाई है, क्योंकि विभाग ने 16 से 18 साल के बीच के किशोरों की सूची तैयार की है। अब उसी सूची में से ही 15 से 18 साल के बीच के किशोरों की संख्या अलग कर नई सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed