फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona update: 19 died in Punjab and 18 deaths in Haryana due to Covid-19

पंजाब में कोरोना से 19 और मौतें, हरियाणा में संक्रमित से दोगुना मरीज ठीक, 18 की जान गई

Wed, 16 Dec 2020 01:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Dec 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
Corona update: 19 died in Punjab and 18 deaths in Haryana due to Covid-19
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI

पंजाब में कोरोना से मौतों के आंकड़ों में कोई गिरावट नहीं आ रही है। मंगलवार को राज्य में कोरोना संक्रमण से 19 लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही सूबे में वायरस से मरने वालों की संख्या 5117 पहुंच गई है। इसके अलावा 409 नए मामले भी सामने आए हैं। राज्य में अब तक 161053 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पंजाब में संदिग्ध मामलों की संख्या 3558306 पहुंच गई है। इनमें पॉजिटिव मरीजों की संख्या 161053 दर्ज की गई है। 149434 लोग ठीक हो चुके हैं। सांस लेने में परेशानी होने पर 127 संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 19 लोगों की हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है। 
विज्ञापन



संक्रमण से मौतों के मामले में लुधियाना पहले स्थान पर बना है। यहां अब तक सबसे ज्यादा 941 लोग संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं। जालंधर में 608 और पटियाला में 458 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। मंगलवार को बरनाला में 1, बठिंडा में 1, फाजिल्का में 1, गुरदासपुर में 1, जालंधर में 3, लुधियाना में 5, मानसा में 1, एसएएस नगर में 4, पटियाला में 1, रोपड़ में 1 मरीज की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा : नए संक्रमितों से दोगुने मरीज ठीक, 18 की मौत
हरियाणा में कोरोना से रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में सूबे में नए संक्रमितों से दोगुने मरीज ठीक हुए। प्रदेश में 822 नए मरीज मिले तो वहीं 1680 मरीज ठीक भी हुए। मगर इस संक्रमण की वजह से 18 और मरीजों ने दम तोड़ दिया। जबकि 256 मरीजों की हालत नाजुक बनी है।

गुरुग्राम में एक, फरीदाबाद में एक, हिसार में तीन, यमुनानगर में एक, सिरसा में एक, भिवानी में तीन, झज्जर में दो, फतेहाबाद में एक, जींद में दो व चरखी दादरी में तीन लोगों की मौत संक्रमण से हुई है। मरने वाले मरीजों की कुल संख्या 2751 हो गई है। हरियाणा में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 254207 हो गई है। जिसमें 243224 मरीज ठीक हो गए हैं।


8232 मरीज अभी भी वायरस से ग्रस्त हैं। संक्रमण से रिकवरी रेट बढ़कर 95.68 प्रतिशत पहुंच गया है। संक्रमण की दर घटकर 6.31 प्रतिशत है। मृत्यु दर 1.08 प्रतिशत पर स्थिर है।  प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे ने एहतियातन 269680 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस में रखा है। 15888 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed