फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona positive secretary High Court got quarantine entire staff

हाईकोर्ट जज का सेक्रेटरी मिला कोरोना पॉजिटिव, सचिव सहित उनके पूरे स्टाफ को किया क्वारंटीन

Fri, 24 Jul 2020 12:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Corona positive secretary High Court got quarantine entire staff
चंडीगढ़। हाईकोर्ट जज के सेक्रेटरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके पॉजिटिव पाए जाने के बाद सचिव सहित उनके पूरे स्टाफ को क्वारंटीन कर दिया गया है। इसके साथ ही अब उनके संपर्क में आए सभी लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। यह जानकारी हाईकोर्ट के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर ने दी है।
विज्ञापन

इससे पहले भी हाईकोर्ट की गजट-2 ब्रांच की सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-1 अधिकारी के पति कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। महिला अधिकारी इस दौरान हाईकोर्ट आती रहीं थीं, लिहाजा हाईकोर्ट ने तब गजट-2 ब्रांच सहित, जीपीएफ ब्रांच, ट्रांसलेशन ब्रांच और रजिस्ट्रार ऑफिस को अस्थायी तौर पर बंद किए जाने का निर्णय लिया था। हाईकोर्ट में जज के सचिव के पॉजिटिव पाए जाने के बाद मामला और अधिक गंभीर हो गया है। वकील लगातार कोर्ट का कामकाज पहले की तरह सुचारु करने की मांग कर रहे हैं। इस मामले के सामने आने के बाद अब वकीलों की इस मांग को लेकर कोई भी सकारात्मक नतीजे सामने आने की उम्मीद और कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed