{"_id":"5edde2ac09c3fd27142c80db","slug":"corona-patients-of-delhi-desired-for-treatment-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाः हरियाणा में भर्ती होना चाह रहे हैं दिल्ली के संक्रमित मरीज, सरकार इसके लिए तैयार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनाः हरियाणा में भर्ती होना चाह रहे हैं दिल्ली के संक्रमित मरीज, सरकार इसके लिए तैयार नहीं
Mon, 08 Jun 2020 12:33 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 08 Jun 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के अस्पतालों में मरीजों की बढ़ रही भीड़ को देखते हुए दिल्ली के कोराना संक्रमित मरीज हरियाणा में सरकारी सुविधाएं मांग रहे हैं। मरीजों ने विभिन्न माध्यमों से स्वास्थ्य मंत्री से संपर्क किया है कि उन्हें हरियाणा में भर्ती कर उनका इलाज करवाया जाए, जिसके लिए सरकार तैयार नहीं है।
विज ने बताया कि उनसे कई मरीजों ने विभिन्न माध्यमों से संपर्क किया है, लेकिन यह संभव नहीं है। जहां तक इलाज की बात है और कोई व्यक्ति हरियाणा से गुजर रहा है तो आते-जाते उसका इलाज करना हो तो हम करेंगे। हमारे यहां आकर कोई बीमार हो जाए तो हम इलाज करेंगे, इलाज पर पाबंदी नहीं लगा सकते।
लेकिन वर्तमान में स्थिति यह है कि दिल्ली में बेड खत्म हो गए हैं। इसलिए वहां के मरीज हरियाणा में जगह मांग रहे हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारियों की जो टीम एनसीआर का दौरा करके आई है, उस टीम ने बताया है कि एनसीआर में अतिरिक्त बेड चाहिए। जिसके बाद हमने गुरुग्राम, फरीदाबाद में 100-100 बेड बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
हरियाणा में टेस्ट की संख्या बढ़ी
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हरियाणा में प्रति दस लाख लोगों पर 5500 टेस्ट हो रहे हैं। कोरोना के बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए हम इस संख्या को दस हजार तक ले जाना चाहते हैं। टेस्टिंग के मामले में हरियाणा देश के पहले चार राज्यों में शामिल है।