{"_id":"5fe1d7b78ebc3e3e7f0664f9","slug":"corona-online-classes-up-to-eighth-class-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा सरकार का आदेश : कोरोना के कारण ऑनलाइन ही होगी आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा सरकार का आदेश : कोरोना के कारण ऑनलाइन ही होगी आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई
Tue, 22 Dec 2020 04:56 PM IST
निवेदिता वर्मा
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 22 Dec 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन क्लास।
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने कोरोना महामारी के चलते पहली से आठवीं कक्षा तक के लिए फिलहाल ऑनलाइन पढ़ाई कराने का ही निर्णय लिया है। जनवरी से इन कक्षाओं के विद्यार्थियों का मासिक मूल्यांकन टेस्ट अवसर एप के माध्यम से लिया जाएगा। साथ ही नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए ठंड के मौसम को देखते हुए स्कूलों का समय प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रखे जाने का निर्णय लिया गया है।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि नौवीं से बारहवीं तक की कक्षाएं तो पहले से ही शुरू की जा चुकी हैं। पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए अभी स्कूल नहीं खोले जाएंगे। सरकारी स्कूलों में इन कक्षाओं के विद्यार्थियों की पढ़ाई एजुसेट के माध्यम से कराई जाएगी। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने अवसर नाम का एक एप तैयार किया है।
इस मोबाइल एप के माध्यम से मासिक मूल्यांकन टेस्ट जनवरी के प्रथम सप्ताह से शुरू किए जाएंगे। विभाग की ओर से अवसर एप पर प्रत्येक विद्यार्थी को रजिस्टर करने और इनका नियमित उपयोग करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के लिए अध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं। सभी अध्यापकों को प्रतिदिन विद्यालय आकर विद्यार्थियों को अब तक कराए गए पाठ्यक्रम के आधार पर सतत व्यापक मूल्यांकन का कार्य और स्किल पासबुक को अपडेट करने का निर्देश भी दिया गया है।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि अवसर एप में समुचित कार्रवाई न होने पर संबंधित कक्षा प्रभारी अध्यापक, विषय अध्यापक एवं स्कूल के मुखिया संयुक्त रूप से जिम्मेदार होंगे। सभी विद्यार्थी अवसर एप पर परीक्षा में भाग लें, यह सुनिश्चित किया जाना अनिवार्य किया गया है। सरकारी स्कूलों में कार्यरत सारे स्टाफ की उपस्थिति सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:30 बजे अनिवार्य रहेगी।