फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona in Punjab: 8347 new cases and 197 patients died

पंजाब में कोरोना : 8347 नए मामले और 197 मरीजों की गई जान, 342 की हालत गंभीर

Thu, 13 May 2021 01:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ 
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 13 May 2021 01:08 AM IST
सार

  • अब तक सूबे में 11111 की हो चुकी है संक्रमण से मौत

विज्ञापन
Corona in Punjab: 8347 new cases and 197 patients died
कोरोना की जांच कराती महिला - फोटो : prayagraj

विस्तार

पंजाब में बुधवार को कोरोना ने 197 संक्रमितों की जान ले ली और 8347 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 324 की हालत गंभीर बनी हुई है। 9736 संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। इस समय सूबे में 79963 मामले सक्रिय हैं।  

विज्ञापन


बुधवार को लुधियाना में 28, पटियाला व बठिंडा में 20-20, अमृतसर में 19, संगरूर में 14, मुक्तसर व जालंधर में 9-9,  कपूरथला, होशियारपुर व फाजिल्का में 8-8, गुरदासपुर, मानसा व मोहाली में 7-7, रोपड़ व नवांशहर में 6-6, फरीदकोट, बरनाला, तरनतारन व फतेहगढ़ साहिब में 4-4, पठानकोट में 3 और फिरोजपुर में 2 संक्रमितों की मौत हो गई। अब तक राज्य में संक्रमण से 11111 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


एसजीपीसी अमेरिका से वैक्सीन मंगवाने को प्रयासरत
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की ओर से कोरोना मरीजों के लिए भुलत्थ के रायल पैलेस में तैयार किए गए 25 बेड के विशेष कोविड केयर सेंटर का बुधवार को एसजीपीसी की प्रधान बीबी जागीर कौर ने शुभारंभ किया।  यह कोविड केयर सेंटर को अमृतसर के श्री गुरु रामदास मेडिकल कालेज और अस्पताल से जोड़ा गया है, जिसके डाक्टर और नर्सिंग स्टाफ यहां कार्यशील रहेंगे। सेंटर में मरीजों का प्रारंभिक इलाज बिल्कुल मुफ़्त होगा और इमरजेंसी हालात में उन्हें अस्पताल तक पहुंचाने का प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीबी जागीर कौर ने बताया कि अमृतसर में 100 बेड कोरोना मरीजों के लिए श्री गुरु रामदास अस्पताल में आरक्षित किए गए हैं। इसके इलावा पंजाब के अलग-अलग स्थानों पर विशेष केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें कन्संट्रेटर के जरिये आक्सीजन का प्रबंध किया गया है। भुलत्थ में शुरू किया गया यह तीसरा केंद्र है। इससे पहले लुधियाना और श्री दमदमा साहिब में ऐसे केंद्र खोले जा चुके हैं। एक केंद्र पटियाला के गुरुद्वारा श्री मोती बाग में स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस संकटकाल में एसजीपीसी हर तरह से लोगों के साथ है। हम अमेरिका से फाइजर कंपनी की वैक्सीन मंगवाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेहत मंत्री हर्षवर्धन को पत्र भी लिखा गया है। 

उन्होंने बताया कि श्री गुरु रामदास मेडिकल कालेज अमृतसर में एसजीपीसी की ओर से ऑक्सीजन प्लांट तैयार किया गया है, परंतु इसके लिए तरल ऑक्सीजन मिलने में समस्या बनी हुई है। इसके लिए भारत सरकार से अपील भी गई है, लेकिन अभी तक समस्या का हल नहीं हुआ हैं। जबकि इस प्लांट के लिए केंद्र से मंजूरी भी ली हुई है और ऑक्सीजन के लिए इनआक्स एयर प्रोडक्ट कंपनी से समझौता किया जा चुका है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि इसका तुरंत हल निकाला जाए, जिससे एसजीपीसी को कोरोना के भयानक दौर में सेवाएं देने में कोई मुश्किल न आए।


इस मौके पर एसजीपीसी के सीनियर उपप्रधान सुरजीत सिंह भिट्टेवड्ड, श्री गुरु रामदास मेडिकल कालेज अमृतसर के डीन डा. शौकीन सिंह, डा. एपी सिंह, ओएसडी डा. सुखबीर सिंह, अकाली नेता युवराज भूपिंदर सिंह, रणजीत सिंह रिम्पी प्रधान, मनप्रीत सिंह रिंकी, सुखवंत सिंह तक्खर सर्किल प्रधान बोपाराय, गुरमेल सिंह रायल पैलेस, मैनेजर सतिंदर सिंह, कुलवंत सिंह सहगल, मनिंदर सिंह एडवोकेट, जसवंत सिंह, संगत सिंह, परमजीत सिंह प्रधान आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed