{"_id":"5f68e3f28ebc3e0dea260c84","slug":"corona-in-punjab-2247-fresh-positive-cases-and-47-deaths-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: कोरोना से 47 लोगों की और मौत, 2247 नए पॉजिटिव मिले, कुल आंकड़ा 99930 पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: कोरोना से 47 लोगों की और मौत, 2247 नए पॉजिटिव मिले, कुल आंकड़ा 99930 पहुंचा
Mon, 21 Sep 2020 11:05 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में अब कोरोना संक्रमण बेकाबू होने लगा है। सूबे में सोमवार को 2247 नए मामलों के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 99930 पहुंच गया है। सोमवार को 47 मौतों के मामले आने के बाद अब तक पंजाब में 2860 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पंजाब में संदिग्ध मामलों की संख्या 1599134 पहुंच गई है। इनमें पॉजिटिव मरीजों की संख्या 99930 दर्ज की गई है। 75409 लोग ठीक हो चुके हैं। 21661 राज्य में सक्रिय मामले हैं। 475 ऐसे मरीज हैं, जिनको ऑक्सीजन पर रखा गया है। 59 मरीजों की हालत गंभीर होने के कारण जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है।
विज्ञापन
अमृतसर में 10 और जालंधर में 8 लोगों को आईसीयू में भर्ती किया गया है। संक्रमण से मौतों के मामले में लुधियाना नंबर वन बना हुआ है। यहां अब तक सबसे ज्यादा 668 लोग संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं। जालंधर में अब तक 323 और पटियाला में 286 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
सोमवार को भी जालंधर में 7, अमृतसर में 9 और लुधियाना में 5 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो गई। जिलेवार मौतों में पठानकोट में 5, कपूरथला में 4, पटियाला में 4, बठिंडा में 2, होशियारपुर में 2, मोगा में 2, संगरूर में 2, फरीदकोट में 1, फतेहगढ़ साहिब में 1, फिरोजपुर में 1, मुक्तसर में 1 और रोपड़ 1 लोगों की मौत हो गई। कुल संक्रमित 2247 मामलों में 14 पॉजिटिव केस पंजाब के बाहर के बताए जा रहे हैं।