फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona in Haryana News in Hindi: 25 Patients died due to Corona virus in Haryana

हरियाणा में कोरोना से 25 की मौत, संक्रमितों का आंकड़ा 88332 पहुंचा, अब तक 932 की जान गई

Sat, 12 Sep 2020 12:00 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 12 Sep 2020 12:00 AM IST
सार

  • 2388 नए कोरोना केस, 25 और मरीजों की संक्रमण से हुई मौत
  • रिकवरी रेट घटकर 77.58 पहुंचा, जबकि संक्रमण की दर 6.20 प्रतिशत हुई

विज्ञापन
Corona in Haryana News in Hindi: 25 Patients died due to Corona virus in Haryana
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हरियाणा में कुल कोरोना केसों का आंकड़ा 88332 तक पहुंच गया है। जबकि मरने वालों की संख्या 932 हो गई है। 2388 नए कोरोना केसों के साथ संक्रमण ने 25 और मरीजों को अपना शिकार बना लिया है। रिकवरी रेट घटकर 77.58 प्रतिशत और संक्रमण की दर बढ़कर 6.20 फीसद हो गई है।

विज्ञापन


गुरुग्राम, अंबाला व सिरसा में तीन-तीन, फरीदाबाद, रोहतक, पंचकूला व यमुनानगर में दो-दो, पानीपत, पलवल, भिवानी व कुरुक्षेत्र में एक-एक मरीज ने दम तोड़ दिया है। 325 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है। 6793 संदिग्धों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है। जबकि 110078 मरीजों को स्वास्थ्य महकमे ने मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा हुआ है।
विज्ञापन


चौबीस घंटे में फरीदाबाद में 281, गुरुग्राम में 289, सोनीपत में 167, रेवाड़ी में 67, अंबाला में 168, रोहतक में 103, पानीपत में 153, करनाल में 155, हिसार में 82, पलवल में 55, पंचकूला में 180, महेंद्रगढ़ में 62, झज्जर में 63, भिवानी में 49, कुरुक्षेत्र में 173, नूंह में 25, सिरसा में 98, यमुनानगर में 79, फतेहाबाद में 70, कैथल में 63, जींद में 0 व चरखी दादरी में 6 नए मरीज सामने आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक फरीदाबाद में 15284, गुरुग्राम में 14598, सोनीपत में 5665, रेवाड़ी में 4361, अंबाला में 5444, रोहतक में 3901, पानीपत में 5408, करनाल में 4893, हिसार में 3397, पलवल में 1863, पंचकूला में 3812, महेंद्रगढ़ में 2396, झज्जर में 1789, भिवानी में 1897, कुरुक्षेत्र में 3297, नूहं में 938, सिरसा में 2177, यमुनानगर में 2680, फतेहाबाद में 1427, कैथल में 1683,  जींद में 1079  व चरखी दादरी में 343 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। 

फरीदाबाद में 13412, गुरुग्राम में 12416, सोनीपत में 4840, रेवाड़ी में 3721, अंबाला में 4319, रोहतक में 3010, पानीपत में 3687, करनाल में 2957, हिसार में 2571, पलवल में 1673, पंचकूला में 2508, महेंद्रगढ़ में 1856, झज्जर में 1336, भिवानी में 1546, कुरुक्षेत्र में 1695, नूंह में 746, सिरसा में 1411, यमुनानगर में 2001, फतेहाबाद में 884, कैथल में 1683, जींद में 550 व चरखी दादरी में 249  मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

डिप्टी सुपरिटेंडेंट समेत तीन पॉजिटिव, एक सप्ताह सील रहेगा जेल, न्यायिक विभाग
हरियाणा के सिविल सचिवालय में कोरोना संक्रमण ने अपने पांव पसार लिए है। रोजाना टेस्ट हो रहे हैं और पॉजिटिव मरीजों की संख्या भी सामने आ रही है। जेल एवं न्यायिक विभाग के सभी कर्मचारियों व अफसरों ने अपने टेस्ट करवा लिए हैं। इसमें एक डिप्टी सुपरिटेंडेंट, अवर सचिव समेत एक सहायक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद ब्रांच में हड़कंप का माहौल बन गया। उधर, अन्य विभागों के भी कई कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। इसी को देखते हुए जेल एवं न्यायिक विभाग को 18 सितंबर तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed