फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona in Haryana: 2591 new corona positive cases reported in Haryana

हरियाणा: ढाई हजार से ज्यादा संक्रमित मिले, 25 और मरीजों की मौत, संक्रमण की दर बढ़ी

Fri, 11 Sep 2020 12:34 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Sep 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
Corona in Haryana: 2591 new corona positive cases reported in Haryana
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में 2591 नए कोरोना केस सामने आए हैं। जबकि 25 संक्रमितों ने और दम तोड़ दिया है। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या अब 85944 पहुंच गई है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 907 को छू गया है। संक्रमण की दर बढ़कर 6.17 प्रतिशत हो गई है। वहीं रिकवरी रेट 77.61 प्रतिशत पहुंच गया है। जोकि अपेक्षाकृत कम हुआ है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सेहत में सुधार के बाद उन्हें गुरुग्राम के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में शिफ्ट कर दिया गया है। सीएम अभी यहीं रहकर स्वास्थ्य लाभ लेंगे। 

विज्ञापन


चौबीस घंटे में करनाल में चार, कुरुक्षेत्र, पानीपत, अंबाला में तीन-तीन, फतेहाबाद, सिरसा, रोहतक में दो-दो व फरीदाबाद, रेवाड़ी, भिवानी, नूहं, यमुनानगर व जींद में एक-एक मरीज कोरोना का ग्रास बना। जबकि 291 मरीजों की हालत नाजुक है। स्वास्थ्य महकमे को 6797 संदिग्ध मरीजों की अभी सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन


हरियाणा में चौबीस घंटे में फरीदाबाद में 282, गुरुग्राम में 309,  सोनीपत में 83, रेवाड़ी में 81, अंबाला में 225, रोहतक में 110, पानीपत में 199,  करनाल में 189, हिसार में 115, पलवल में 56, पंचकूला में 174, महेंद्रगढ़ में 71, झज्जर में 114, भिवानी  में 36, कुरुक्षेत्र में 180, नूंह में 13, सिरसा में 112, यमुनानगर में 131, फतेहाबाद में 49, कैथल में 56, जींद में 4 व चरखी दादरी में 2 नए मरीज सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक फरीदाबाद में 15003, गुरुगाम में 14309, सोनीपत में 5498, रेवाड़ी में 4294, अंबाला में 5276, रोहतक में 3798, पानीपत में 5255, करनाल में 4738, हिसार में 3315, पलवल में 1808, पंचकूला में 3632, महेंद्रगढ़ में 2334, झज्जर में 1726, भिवानी में 1848, कुरुक्षेत्र में 3124, नूहं में 913, सिरसा में 2079, यमुनानगर में 2601, फतेहाबाद में 1357, कैथल में 1620,  जींद में 1079  व चरखी दादरी में 337 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। 

फरीदाबाद में 13207, गुरुग्राम में 12219, सोनीपत में 4664, रेवाड़ी में 3644, अंबाला में 4209, रोहतक में 2907, पानीपत में 3504, करनाल में 2805, हिसार में 2496, पलवल में 1625, पंचकूला में 2407, महेंद्रगढ़ में 1821, झज्जर में 1300, भिवानी में 1504, कुरुक्षेत्र में 1631, नूंह में 740, सिरसा में 1369, यमुनानगर में 1938, फतेहाबाद में 837, कैथल में 1087, जींद में 550 व चरखी दादरी में 241 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।
 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के स्वास्थ्य में सुधार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सेहत में सुधार के बाद उन्हें गुरुग्राम के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में शिफ्ट कर दिया गया है। मनोहर लाल अभी यहीं रहकर स्वास्थ्य लाभ लेंगे। 

डॉक्टरों की सलाह के बाद ही उन्हें चंडीगढ़ जाने के लिए कहा जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि सोमवार तक वे चंडीगढ़ पहुंच जाएंगे। पहले यह उम्मीद जताई जा रही थी कि मंगलवार तक सीएम चंडीगढ़ में होंगे लेकिन अब उन्हें कुछ दिन और रुकना पड़ेगा। गुरुग्राम रेस्ट हाउस से वे सरकारी कामकाज निपटाएंगे।

करीब दो सप्ताह बाद उन्हें मेदांता से छुट्टी मिली है। सीएम मनोहर लाल को पिछले दिनों कोरोना का संक्रमण पता चलने के बाद पहले तो उनका इलाज घर पर ही किया गया। उसके बाद शाम के समय उन्हें मेदांता में भर्ती करवाने के लिए ले जाया गया। 

उनके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद ज्ञान चंद गुप्ता को भी मेदांता में ही भर्ती करवाया गया था। ज्ञान चंद गुप्ता ठीक होकर पंचकूला पहुंच गए हैं। सरकार में अभी तक कई नेता पॉजिटिव आ चुके हैं। सूबे के गृह मंत्री अनिल विज के परिवार में भी कई लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। जिसके बाद हरियाणा सचिवालय में मंत्रियों का आना जाना अभी लगभग बंद हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed