फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona in Haryana: 2286 New Corona Positive Cases Reported In Haryana

हरियाणा में 2286 नए पॉजिटिव मिले, 25 की और मौत, 104076 लोग स्वास्थ्य निगरानी में

Tue, 08 Sep 2020 10:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 08 Sep 2020 10:38 PM IST
सार

  • सीएम की हालत भी सामान्य हो रही, प्रदेश में संक्रमण की दर और बढ़ी
  • 104076 लोग मेडिकल सर्विलांस के दायरे में, कुल संक्रमितों की संख्या 81059 पहुंची

विज्ञापन
Corona in Haryana: 2286 New Corona Positive Cases Reported In Haryana
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

हरियाणा में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 81 हजार से पार हो गई है। 25 और संक्रमितों की मौतों के बाद मरने वाले मरीज भी 854 हो गए हैं। जबकि स्वास्थ्य महकमे ने 104076 संदिग्धों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा हुआ है। 285 मरीजों की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। चौबीस घंटों में 2286 संक्रमित मरीज भी सामने आए। जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या अब 81059 हो गई है।

विज्ञापन


कुरुक्षेत्र व करनाल में तीन-तीन, अंबाला, पंचकूला, सिरसा, यमुनानगर और फतेहाबाद में दो-दो व कैथल, नूहं, भिवानी, झज्जर, हिसार, रोहतक, रेवाड़ी, गुरुग्राम व फरीदाबाद में एक-एक मरीज की संक्रमण से मौत हो गई है। संक्रमण की दर बढ़कर अब 6.11 प्रतिशत और रिकवरी रेट घटकर 78.11 पहुंच गया है। 6581 संदिग्धों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के स्वास्थ्य में संक्रमण से उबरने में लगातार सुधार हो रहा है। अस्पताल द्वारा आज जारी मेडिकल बुलेटिन में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके दुबे ने बताया कि मनोहर लाल की स्थिति में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं हुआ है। मगर डॉक्टर उनके स्वास्थ्य में हो रही प्रगति से संतुष्ट हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दिन आरामदायक तरीके से बिताया और अच्छी नींद ली। उधर, हरियाणा के विद्युत तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है और अब वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। रणजीत सिंह ने आज ट्वीट कर कहा कि डॉक्टरों ने अभी मुझे कुछ दिन घर पर आराम करने की सलाह दी है। इसके बाद वे जल्द ही नियमित विभागीय और जन सेवा के कार्यों के लिए मौजूद रहेंगे।

चौबीस घंटे में फरीदाबाद में 266, गुरुग्राम में 258, सोनीपत में 100, रेवाड़ी में 115, अंबाला में 98, रोहतक में 162, पानीपत में 204, करनाल में 224, हिसार में 84, पलवल में 21, पंचकूला में 169, महेंद्रगढ़ में 69, झज्जर में 43, भिवानी में 21, कुरुक्षेत्र में 140, नूंह में 24, सिरसा में 49, यमुनानगर में 80, फतेहाबाद में 52, कैथल में 57, जींद में 46 व चरखी दादरी में चार नए मरीज सामने आए हैं। 

अब तक फरीदाबाद में 14434, गुरुग्राम में 13740, सोनीपत में 5274, रेवाड़ी में 4127, अंबाला में 4871, रोहतक में 3664, पानीपत में 4929, करनाल में 4389, हिसार में 3092, पलवल में 1682, पंचकूला में 3315, महेंद्रगढ़ में 2225, झज्जर में 1550, भिवानी में 1766, कुरुक्षेत्र में 2709, नूहं में 877, सिरसा में 1911, यमुनानगर में 2320, फतेहाबाद में 1277, कैथल में 1536, जींद में 1045 व चरखी दादरी में 326 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। 

फरीदाबाद में 12941, गुरुग्राम में 11821, सोनीपत में 4389, रेवाड़ी में 3508, अंबाला में 3951, रोहतक में 2835, पानीपत में 3271, करनाल में 2539, हिसार में 2374, पलवल में 1547, पंचकूला में 2039, महेंद्रगढ़ में 1709, झज्जर में 1212, भिवानी में 1394, कुरुक्षेत्र में 1494, नूंह में 720, सिरसा में 1281, यमुनानगर में 1740, फतेहाबाद में 757, कैथल में 1002, जींद में 550 व चरखी दादरी में 241 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ रहता है गायब, प्रधानमंत्री को भेजी शिकायत
नूहं इलाके के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नूहं, मेवात में कार्यरत प्रवर चिकित्सा अधिकारी, लेखा शाखा लिपिक, स्थापना शाखा लिपिक पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी शिकायत की है। शिकायत में स्थानीय निवासी मोइन खान, कुसुम, ललिता रानी और राजेश ने कहा ये सभी मिलकर इलाके की स्वास्थ्य सेवाएं बिगाड़े हुए हैं। जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है। 

कई-कई दिनों तक मिलीभगत के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ गायब रहता है। न तो डॉक्टर और न ही स्टाफ नर्स यहां लोगों की सुविधा के लिए उपलब्ध रहते हैं। इतना ही नहीं यहां कहने के बावजूद लोगों के कोरोना टेस्ट भी नहीं करवाए जाते। यहां आने वाले सैनिटाइजर, पीपीई किट, दस्ताने आदि में बड़ा गड़बड़झाला किया गया है। 

इसी तरह के कई गंभीर आरोप भी स्थानीय लोगों ने यहां स्टाफ पर लगाए हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय से इस मामले में राज्य सरकार से जांच को कहा है। जिस पर अब महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा ने सिविल सर्जन माण्डीखेडा एट नूहं को निर्देश दिए हैं कि इन गंभीर आरोपों की जांच कर अपनी स्पष्ट टिप्पणी के बाद रिपोर्ट पंद्रह दिन में मुख्यालय भेजें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed