फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona in Haryana: 20 deaths due to corona virus in Haryana

हरियाणा में कोरोना से 20 की मौत, अब 35 दिन में दोगुने हो रहे संक्रमण के मामले

Thu, 08 Oct 2020 11:31 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 08 Oct 2020 11:31 PM IST
सार

  • 138682 कुल संक्रमितों में से 126267 मरीज ठीक, 10867 अभी भी ग्रस्त
  • प्रदेश में 250 मरीजों की हालत नाजुक, अब 35 दिन में दोगुना हो रहे मरीज

विज्ञापन
Corona in Haryana: 20 deaths due to corona virus in Haryana
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा में कोरोना से 20 और मरीजों ने दम तोड़ दिया है। जबकि रिकवरी रेट भी लगातार सुधर रहा है। फरीदाबाद में दो, रेवाड़ी में तीन, अंबाला में एक, रोहतक में चार, हिसार में चार, पलवल में एक, पंचकूला में एक, झज्जर में दो, भिवानी में एक और कुरुक्षेत्र में एक संक्रमित की मौत हो गई है। जबकि 250 मरीजों की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


संक्रमित मरीजों की संख्या 138682 हो गई है। जिसमें 126267 मरीज ठीक हो गए हैं। 10867 मरीज अभी भी वायरस से ग्रस्त है। मरने वालों का आंकड़ा 1548 पहुंच गया है। रिकवरी रेट 91.05 प्रतिशत पहुंच गया है। जबकि संक्रमण की दर 6.53 प्रतिशत है। प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे ने 149070 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा गया है। जबकि 6223 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है। 
विज्ञापन


हरियाणा में 24 घंटे में फरीदाबाद में 182, गुरुग्राम में 264, सोनीपत में 65, रेवाड़ी में 35, अंबाला में 49, रोहतक में 47, पानीपत में 37, करनाल में 100, हिसार में 129, पलवल में 30, पंचकूला में 80, महेंद्रगढ़ में 34, झज्जर में 31, भिवानी में 26, कुरुक्षेत्र में 37, नूंह में 0, सिरसा में 26, यमुनानगर में 41, फतेहाबाद में 14, कैथल में 27, जींद में 22 व चरखी दादरी में 8 नए मरीज सामने आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक फरीदाबाद में 21034, गुरूग्राम में 22775, सोनीपत में 8712, रेवाड़ी में 6169, अंबाला में 8373, रोहतक में 6436, पानीपत में 7577, करनाल में 7745, हिसार में 7079, पलवल में 2817, पंचकूला में 6451, महेंद्रगढ़ में 3767, झज्जर में 2736, भिवानी में 3027, कुरुक्षेत्र में 5961, नूहं में 1189, सिरसा में 4161, यमुनानगर में 4548, फतेहाबाद में 2506, कैथल में 2606, जींद में 2320  व चरखी दादरी में 693 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। 


ठीक होने वालों में मरीजों में अब तक फरीदाबाद में 19867, गुरुग्राम में 20195, सोनीपत में 8289, रेवाड़ी में 5650, अंबाला में 7908, रोहतक में 5676, पानीपत में 7096, करनाल में 7020, हिसार में 6035, पलवल में 2701, पंचकूला में 5844, महेंद्रगढ़ में 3374, झज्जर में 2471, भिवानी में 2743, कुरुक्षेत्र में 5413, नूंह में 1087, सिरसा में 3649, यमुनानगर में 4167, फतेहाबाद में 2180, कैथल में 2330, जींद में 2050 व चरखी दादरी में 522 मरीज शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed