फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona in Chandigarh, Mohali Corona update, Panchkula Corona latest News

ट्राइसिटी में 765 नए पॉजिटिव मिले, चंडीगढ़ में तीन, पंचकूला में दो और मोहाली में एक की मौत

Fri, 11 Sep 2020 10:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला/मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला/मोहाली Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Sep 2020 10:20 PM IST
सार

  • चंडीगढ़ में 305, पंचकूला में 256 और मोहाली में 204 नए मरीज मिले
  • चंडीगढ़ में ठीक होने पर 269 और मोहाली में 274 मरीजों को किया डिस्चार्ज

विज्ञापन
Corona in Chandigarh, Mohali Corona update, Panchkula Corona latest News
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

ट्राइसिटी में शुक्रवार को 765 नए कोरोना संक्रमित मिलने के साथ 6 मरीजों की मौत हो गई। इनमें चंडीगढ़ के 305, पंचकूला के 256 और मोहाली के 204 नए मरीज शामिल हैं। वहीं, मृतकों में तीन चंडीगढ़, दो पंचकूला और एक मोहाली का रहने वाला था। चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में 305 संक्रमित मिलने के साथ तीन मरीजों की जान चली गई।

विज्ञापन


उधर, राहत की बात यह रही कि शहर के अलग-अलग अस्पतालों, क्वारंटीन सेंटरों और होम आइसोलेशन में रखे 269 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अब शहर में कुल मरीजों की संख्या 7292 हो गई है, जबकि 83 मरीजों की जान जा चुकी है। शहर के जिन तीन मरीजों की मौत हो गई, उनमें सेक्टर-48 निवासी 68 वर्षीय वृद्ध , सेक्टर-32 निवासी 83 साल की वृद्धा और सेक्टर 50 का 59 साल का पुरुष शामिल रहे। 
विज्ञापन


सेक्टर-38 निवासी वृद्ध डायबिटीज, हाइपरटेंशन, हार्ट प्रॉब्लम और किडनी से जुड़ी बीमारी से ग्रसित था। उसका मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं, सेक्टर-32 निवासी वृद्धा भी डायबिटीज, हाइपरटेंशन की मरीज थी। उसका भी मोहाली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। सेक्टर-50 के 59 वर्षीय पुरुष को डायबिटीज और हाइपरटेंशन की शिकायत थी। जीएमसीएच-32 में उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सेक्टर-41 में एक गली में मिले 15 संक्रमित, हड़कंप

चंडीगढ़ के सेक्टर-41ए की एक गली में शुक्रवार को एक साथ 15 लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। प्रशासन ने गली को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। इसके साथ लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले प्रशासन ने शहर में 24 कंटेनमेंट जोन बनाए थे। उसमें सेक्टर-41 भी शामिल था। उस समय लोगों ने इसका विरोध किया था। 

उनका कहना था कि यहां केवल एक या दो लोग संक्रमित हैं तो पूरी गली को कंटेनमेंट जोन क्यों बनाया गया। इससे लोगों का काम प्रभावित हो रहा है। प्रशासन ने यह जानकारी दिल्ली से आई टीम को दी। दिल्ली की टीम के निर्देश पर पूरी गली से 18 लोगों के सैंपल लेकर जीएमसीएच-32 भेजा गया, जहां से 15 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। उसके बाद गली में सख्ती बढ़ा दी गई है।

पंचकूला में दो महिलाओं ने तोड़ा दम
पंचकूला सेक्टर-4 निवासी 47 वर्षीय महिला और सेक्टर-20 निवासी 60 वर्षीय वृद्धा की कोरोना से जान चली गई। जिले में अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को मिले 256 नए संक्रमितों में 180 मरीज पंचकूला के हैं, जबकि 76 अन्य प्रदेशों और जिलों से संबंधित है। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया बडोना खुर्द, खेड़ा सीताराम, एमडीसी सेक्टर-6, 17, बीड़ घग्गर, बुढ़नपुर, पुलिस लाइन, भैंसा टिब्बा, नाडा साहिब, मौली, नानकपुर, रेहना, सेक्टर-25 में एक-एक मरीज की पुष्टि हुई है। 

रामगढ़, एमडीसी सेक्टर-5, 7, 15, मंढावाला, बरवाला, सेक्टर-18, 19, 27 में दो-दो, खटौली, सेक्टर-2, 15, 26, 29, रायपुररानी में तीन-तीन संक्रमित मिले हैं। सरकपुर, सेक्टर-11, 25 में चार-चार, सेक्टर-10, सेक्टर-12, सेक्टर-6, 12 ए, अमरावती इनक्लेव में 5-5, सेक्टर-8, 9, 14 में 6-6, सेक्टर-20, 28 में 8-8, सेक्टर-21 में 10, कालका, पिंजौर में 4, सेक्टर-18 में 13 मामले पॉजिटिव मिले हैं। नोडल ऑफिसर डॉ. राजीव नरवाल ने अपील की है कि दूसरे राज्यों और विदेश से आने वाले लोग अपना कोरोना टेस्ट सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल में जरूर कराएं।

मोहाली में मरीजों की संख्या छह हजार पार
मोहाली में 204 नए संक्रमित मिलने के साथ कोरोना मरीजों की संख्या 6060 पर पहुंच गई। कोरोना ने एक मरीज की जान ले ली। मरीज जीएमएसएच-16 चंडीगढ़ में दाखिल था। वहीं, 274 लोग कोरोना को मात देकर घर लौटे हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 2067 हो गई है, जबकि 3067 मरीज ठीक हो चुके हैं। उधर, अब तक 126 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।

नयागांव निवासी 66 वर्षीय महिला ने सेक्टर-16 अस्पताल में शुक्रवार को दम तोड़ दिया। शुक्रवार को आए केसों में 79 मोहाली आसपास, 27 खरड़, 35 घंडुआं, 36 ढकोली आसपास, चार डेराबस्सी, 9 बूथगढ़, 10 लालडू, 4 कुराली आसपास के शामिल हैं। पंजाब के कोरोना पीड़ित जिलों की बात करें तो मोहाली का नंबर चौथा है। सबसे आगे लुधियाना, जालंधर, पटियाला का नंबर आता है। वहीं, अगर ट्राइसिटी के आंकड़ों को देखे तो चंडीगढ़ के बाद मोहाली का नंबर है।

यह भी देखें: हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed