{"_id":"5f610082b49a0016c4241307","slug":"corona-in-chandigarh-eight-patients-died-due-to-covid-19-in-chandigarh-mohali-and-panchkula","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्राइसिटी में कोरोना से आठ और मौत, हाईकोर्ट के जज मिले संक्रमित, मोरनी हिल वीकेंड पर बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राइसिटी में कोरोना से आठ और मौत, हाईकोर्ट के जज मिले संक्रमित, मोरनी हिल वीकेंड पर बंद
Tue, 15 Sep 2020 11:34 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला

Published by: ajay kumar
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्राइसिटी में मंगलवार को कोरोना से जहां आठ और मरीजों की मौत की पुष्टि हुई। वहीं 751 नए संक्रमित मिले। इनमें चंडीगढ़ के 347, मोहाली के 188 और पंचकूला के 216 मरीज शामिल हैं। वहीं, मृतकों में एक चंडीगढ़, तीन मोहाली और चार पंचकूला के रहने वाले थे। चंडीगढ़ में मंगलवार को प्रशासन की ओर से बुड़ैल निवासी 45 वर्षीय युवक की कोरोना से मौत की पुष्टि की गई। उसे बीते 9 सितंबर को जीएमसीएच-32 में गंभीर स्थिति में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मौत के बाद उसकी कोरोना जांच कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, मंगलवार को कोरोना से जंग जीतने वाले 202 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। पॉजिटिव मिले 347 मरीजों में पुरुषों की संख्या 202 और महिलाओं की संख्या 145 है। इन मरीजों के मिलने के बाद शहर में कोरोना के कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 8592 पर पहुंच गई है जबकि अब तक शहर में 96 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
वहीं अभी 159 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। शहर में नए मिले 347 मरीजों में सेक्टर-19 के 12, सेक्टर-20 के 20, सेक्टर-21 के 9, सेक्टर-37 के 14, सेक्टर-42 के 9, सेक्टर-46 के 9, सेक्टर-49 के 9, मनीमाजरा के 31 और मौलीजागरां के 14 मरीजों के साथ अलग-अलग क्षेत्रों के अन्य मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
जज और अदालतों का स्टाफ करोना की चपेट में
एक ओर जहां अदालतों में फिजिकल हियरिंग शुरू करने की मांग लगातार उठ रही है, वहीं, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के साथ ही तीनों राज्यों की अन्य अदालतों में न्यायाधीशों के साथ ही अन्य स्टाफ के भी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में उच्च न्यायालय के एक जज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं । वहीं दो अन्य जज क्वारंटीन में हैं क्योंकि उनके परिवार और स्टाफ में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उच्च न्यायालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले तीन सप्ताह में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की जिला अदालतों के 31 न्यायिक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और 85 न्यायिक अधिकारी इस समय क्वारंटीन है। इसके अलावा उच्च न्यायालय के 42 अधिकारी भी इन दिनों में कोरोना पॉजिटिव पाए हैं।
उधर, मोहाली जिले में जिन तीन मरीजों ने दम तोड़ा, उनमें फेज-9 निवासी 28 वर्षीय युवक की फोर्टिस में जबकि सोहाना निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति की जीएसमसीएच पटियाला में मौत हुई। सोहाना निवासी मरीज डायबिटीज और उच्च रक्तचाप से पीड़ित था। वहीं, कुराली निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति की फेज-9 के अस्पताल में मौत हुई। वह भी शुगर का मरीज था। मोहाली के सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि 188 नए संक्रमितों के मिलने के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सात हजार पार कर 7125 पहुंच गया है जबकि 145 लोगों की कोरोना ने जान ले ली है।

पंचकूला में 216 नए संक्रमित मिले
पंचकूला में मंगलवार को कोरोना से चार मौतें हुईं जबकि 216 नए संक्रमित मिले। मृतकों में पंचकूला सेक्टर-20 के 52 वर्षीय मरीज के अलावा सेक्टर-8 के 74 वर्षीय बुजुर्ग ने भी दम तोड़ दिया। बुजुर्ग लीवर सिरोसिस की समस्या से भी जूझ रहे थे। वहीं, धरमपुर के 62 वर्षीय और नानकपुर के 74 वर्षीय बुजुर्ग ने भी संक्रमण की वजह से दम तोड़ दिया। सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि मंगलवार को 216 कोरोना संक्रमित मरीजों में से पंचकूला के 181 नए संक्रमित मिले हैं। ये मरीज पंचकूला के विभिन्न सेक्टरों के हैं।
मोरनी हिल पर दो दिन का पर्यटकों के लिए लगा प्रतिबंध
पर्यटन स्थल मोरनी आने वाले सैलानियों के वाहनों पर शनिवार,रविवार व सार्वजनिक अवकाश वाले दिन प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा ने बताया कि मोरनी रोड तथा हिल क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं, सड़क ट्रैफिक जाम तथा आमजन को होने वाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए यह निर्देश जारी किए गए हैं। मोरनी की तरफ जाने वाले मोटर वाहनों के प्रवेश पर शनिवार,रविवार, छुट्टी वाले दिन अस्थाई रुप से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
यह आदेश आपातकांलीन वाहनों, फायर ब्रिगेड, रोगी वाहन (एंबुलेंस), सैन्य और अर्धसैनिक बल के वाहनों और मोरनी क्षेत्र के निवासियों पर लागू नहीं हैं। इसके लिए उन्हे मोरनी क्षेत्र का निवासी होने का उचित प्रमाण पत्र पुलिस नाके पर दिखाना होगा। इसके अतिरिक्त अपेक्षित होने पर , छूट की विशिष्ट अनुमति प्रक्रिया के अनुसार प्राप्त की जा सकती है । यह आदेश तीन महीने तक अस्थाई रुप से लागू किए गए हैं। पंचकूला एसएचओ ट्रैफिक टी- प्वाइंट मोरनी की तरफ से सड़क पर जाने वाले वाहनों पर नाका लगाकर निगरानी करेगें।