फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona in Chandigarh, Corona in Mohali, Panchkula corona update

कोरोना: चंडीगढ़-मोहाली में चार-चार, पंचकूला में दो की मौत, ट्राइसिटी में 246 पॉजिटिव

Thu, 08 Oct 2020 10:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 08 Oct 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
Corona in Chandigarh, Corona in Mohali, Panchkula corona update
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

चंडीगढ़ में गुरुवार को जहां कोरोना के 102 नए मरीज मिले, वहीं चार संक्रमितों की मौत की पुष्टि की गई। मरने वाले सभी मरीज कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे। मृतकों में सेक्टर-33 निवासी 81 वर्षीय वृद्ध की मोहाली के एक निजी अस्पताल में जबकि धनास निवासी 52 वर्षीय पुरुष की जीएमएसएच-16 में बीते 7 अक्टूबर को मौत को गई। 

विज्ञापन


वहीं, सेक्टर-37 निवासी 58 वर्षीय पुरुष को भी 7 अक्टूबर को ही जीएमएसएच-16 में मृत लाया गया था, जिनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके अलावा सेक्टर-19 निवासी 56 वर्षीय पुरुष की मोहाली के एक निजी अस्पताल में बीते 7 अक्टूबर को मौत हो गई। उधर, गुरुवार को पॉजिटिव मिले 102 मरीजों में पुरुषों की संख्या 68 और महिलाओं की संख्या 34 रही। वहीं, स्वस्थ होने पर 154 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। शहर में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 12922 हो चुकी है जबकि मृतकों की संख्या 186 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


पंचकूला: तीन स्वास्थ्यकर्मी समेत 80 लोग संक्रमित मिले
पंचकूला में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को कोरोना से जहां दो लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं 80 नए मामले भी सामने आए हैं। दम तोड़ने वालों में कालका निवासी 68 वर्षीय और देवी नगर निवासी 82 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। अब तक कोरोना से 100 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों में तीन स्वास्थ्य कर्मी और तीन बच्चे भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकूला सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि अब तक जिले मे 8530 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें पंचकूला के 6451 शामिल हैं। इसके अलावा अभी तक 135 हेल्थ केयर वर्कर कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। गुरुवार को भी तीन हेल्थ वर्कर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। करोना संक्रमित होने वालों में 5 और 8 और 10 साल के बच्चें भी शामिल हैं। बुजुर्गों में 71 वर्षीय महिला, 72 वर्षीय पुरुष, 76 वर्षीय पुरुष, 78 वर्ष की दो महिलाएं और 82 वर्षीय पुरुष संक्रमित हैं। पंचकूला मे अब 5865 पॉजिटिव केस ठीक हो गए हैं और 486 मामले अभी भी सक्रिय हैं। 

सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि अलीपुर से 3, अमरावती एनक्लेव से एक, बरवाला से 5, सीआरपीएफ से एक और आईटीबीपी से 5, कालका से 5, एमडीसी सेक्टर-5 से 3, ओल्ड पंचकूला से 1, पिंजौर से 6, पावर कॉलोनी से 1, रायपुररानी से 2, सेक्टर-10 से 4, सेक्टर-12 से 2, सेक्टर-12 ए से 2, सेक्टर-14 से 2, सेक्टर-15 से 5, सेक्टर-16 से 1, सेक्टर-17 से 2, सेक्टर-18 से 1, सेक्टर-20 से 2, सेक्टर-21 से 4, सेक्टर-25 से 2, सेक्टर-26 से 4, सेक्टर-27 से 4, सेक्टर-4 से 1, सेक्टर-6 से 3, सेक्टर-7 से 4, सेक्टर-8 से 1 और सेक्टर-9 से 2 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी का इलाज किया जा रहा है। सभी को होम आइसोलेशन करने के साथ डॉक्टरों की तरफ से काउंसलिंग की जा रही है। 

मोहाली में कोरोना से चार की मौत, 64 नए संक्रमित मिले
मोहाली में भले ही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। लेकिन एक बार फिर कोरोना से मौतों का सिलसिला बढ़ गया है। गुरुवार को चार लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई है। यह चारों लोग पहले से ही विभिन्न प्रकार की बीमारियों से पीड़ित थे और सभी का ट्राइसिटी के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा था। वहीं, जिले में 64 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 159 लोग तंदुरुस्त हुए हैं। 

डीसी गिरीश दियालन ने कहा कि गुरुवार को जिन चार लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई है, इन सभी की उम्र 60 साल से अधिक थी। इस दौरान सेक्टर-70 निवासी 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हुई। जबकि जीरकपुर निवासी 65 वर्षीय महिला की एक निजी अस्पताल में, बूथगढ़ निवासी 61 वर्षीय बुजुर्ग की पीजीआई में और बूथगढ़ निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग की जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हुई है। 

वहीं, इस दौरान नए संक्रमित 64 मामलों में से 14 केस डेराबस्सी, ढकौली के 5 केस, घडुआं में एक केस, लालड़ू में 3 केस और मोहाली एरिया में 41 केस सामने आए हैं। इनके साथ ही जिले में अब तक कोरोना के 11152 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 9818 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1128 केस सक्रिय हैं। वहीं, अब तक 206  मरीजों की मौत हो चुकी है। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक छोटी-मोटी समस्या आने पर अस्पताल आने से बचें और मेडिकल हेल्पलाइन-104 पर फोन करके जानकारी लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed